पैलानी/बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिए कस्बे सहित संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सीआरपीएफ ने पैदल मार्च किया।शनिवार के दिन आचार संहिता के पालन स्वरूप पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च किया गया।इस दौरान वज्र वाहन सहित पैदल मार्च कर रहे पुलिस बल के साथ वाहन के हूतर व अनाउंसमेंट कर निडर होकर मतदान करने की बात कही गयी।पैलानी पुलिस सहित एक कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस द्वारा पैलानी तहसील क्षेत्र के खप्टिहा कलाँ, अलोना, पैलानी, जसपुरा, रामपुर, सिकहुला में पैदल मार्च किया गया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस के पैदल मार्च का नेतृत्व कंपनी कमांडर विजय स्वरूप कर रहे थे। मौके पर मौजूद रहे,अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, उपजिलाधिकारी पैलानी सुरभि शर्मा, तहसीलदार तिमराज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सत्य प्रकाश शर्मा, पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह,जसपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा,खप्टिहा कलाँ चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता के पालन के निर्देश व मास्क के प्रयोग की नसीहत दी। आगामी 23 फरवरी के दिन होने वाले मतदान पर निडर होकर शन्ति पूर्वक मतदान करने की बात कही।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.