Banda News : समाज कल्याण अधिकारी ने गौशाला कर्मचारियों को बांटे कंबल



शिवम सिंह, संवाददाता 

बांदा/पैलानी। पैलानी तहसील क्षेत्र के सिंधन कला को नवनिर्मित बृहत गौवंश संरक्षण केंद्र सिंधन कला में पहुंचकर गायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए साथ ही गौसेवा में लगे कर्मचारी मनीराम, बाबू, छोटा यादव, बाबादीन यादव, रामनारायण यादव, रामभजन वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, केला, शिवकली आदि लोगों को भी एक दर्जन कंबल बाटते हुए गौवंशो को गुड खिलाया। 

गीता सिंह ने कहा कि प्रत्येक मानव मात्र का धर्म है कि वह गौ माता का पालन करे, गौ पालन से घर एवम परिवार में सुख समृद्धि आती है, इसी क्रम में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के अधीक्षक जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि जो लोग इन गायों को छोड़ दिए है उनके लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप होगा इस दौरान डा अनिल कुमार ने इस पुण्य कार्य में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जीतू सिंह राठौर, दिनेश सिंह, विजय शर्मा, रामबाबू, आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ