Banda News : गोद लिए गांव के सुपर ब्रांड अंबेसडर बने जिलाधिकारी

  • डीएम ने 202 विद्यालयों के अधिकारियों को बनाया ब्रांड अम्बेसडर

बांदा। प्रशासन पोषण पाठन अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्य हेतु 101 अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए 202 विद्यालयों के अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट अनुराग पटेल ने ब्रांड अंबेसडर बनाते हुए स्वयं को जिलाधिकारी ने अपने गोद लिए गांव के सुपर ब्रांड अंबेसडर बने हैं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को मत प्रतिशत बढ़ाए जाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो सके उसके लिए 101 अधिकारियों को 202 गाँवों का बनाया है ब्रांड एम्बेसडर और लक्ष्य 75ः प्लस होम मतदान और बांदा बने देश की शान की थीम के तहत घर घर जाकर कुंडी खटखटा कर छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों का भी साथ लिया है 10 बच्चे घर पर जाएंगे और कुंडी खटखटाएंगे और ग्राम वासियों से दादा, दादी चाचा, चाची भाई, बहनों से हाथ जोड़कर अपील करेंगे कि आगामी  23 फरवरी को घर से निकल कर आप सभी लोग अपने मत का दान करें  जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा जब लोकतंत्र मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा, देश मजबूत होगा तो प्रदेश मजबूत होगा, और प्रदेश मजबूत होगा तो जनपद मजबूत होगा जनपद मजबूत होगा तो जनपद के हर घर का एक एक कैंडिडेट मजबूत होगा कृपया करके आप लोग अपने अपने मत को जाकर स्वेच्छा से मतदान करें जिससे हमारा मत प्रतिशत बढ़ेगा और हमारे जनपद का नाम देश एवं प्रदेश में रोशन होगा बच्चे तो अपील करेंगे ही करेंगे लेकिन अधिकारियों को भी अपील करना है जिससे जन सामान जागरूक हो सके और अपने वोट की कीमत को पहचान सके और वह घर से निकल कर पोलिंग बूथ तक जाकर अपना स्वेच्छा से मतदान कर सकें।

साथ ही साथ कोविड  टीकाकरण अभियान भी चलाना है। जैसा कि सभी को ज्ञात है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा प्रतिदिन कोविड टीकाकरण के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाती है और जिससे प्रतिदिन कोविड टीकाकरण  की प्रथम डोज एवं 15 से 18 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए जा रहे हैं उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए 15 जनवरी 2022 तक प्रथम डोज को संतृप्त करने तथा द्वितीय को भी 75ः आच्छादित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं उसी संबंध में उपरोक्त 101 अधिकारियों को भी मतदाता जागरूकता के साथ साथ गांव में भ्रमण कर घर घर जाकर जन सामान्य को जागरूक करना है और उन्हें बताना है कि जिन्होंने 100ःप्रथम डोज तथा द्वितीय डोज एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया है तो कृपया करके करवा ले क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है इसलिए इस संक्रमण से सुरक्षित सभी को करना है।जैसा कि सभी जान रहे कि बड़ी तेजी के साथ कोरोना का प्रसार  हो रहा है और हमारे अधिकारी/कर्मचारी भी संक्रमित हो रहे हैं। इसीलिए शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण करा कर जिले के हर  नागरिक को संक्रमण से बचाना है। क्योंकि जान है तो जहान है जिलाधिकारी ने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे उपरोक्त अभियानों में से मत प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी और टीकाकरण 100ः कराएंगे इसीलिए सभी के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं टीकाकरण कार्य हेतु निम्न अधिकारियों को लगाया गया जो इस प्रकार है जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल विकासखंड बड़ोखर खुर्द के कम्पोजिट   विद्यालय कतरावल, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, बड़ोखर खुर्द के उच्च माध्यमिक विद्यालय लुधौरा, उमाकांत त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बड़ोखर खुर्द के कमपोजिट विद्यालय बरबगनी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे बड़ोखर खुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय जौरही, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त बड़ोखर खुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग, उप जिलाधिकारी सदर बांदा बड़ोखर खुर्द के प्राथमिक विद्यालय नादिर पुरवा, उप जिलाधिकारी पैलानी सुरभि शर्मा, विकासखंड जसपुरा प्राथमिक विद्यालय चंदवारा, संजय अग्रवाल प्रभागीय वन अधिकारी बिसंडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलापुर, हुबलाल परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 बड़ोखर खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय गोयरा मुगली, रवि किशोर त्रिवेदी जिला विकास अधिकारी बांदा, बड़ोखर खुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय पचुल्ला, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल विकासखंड महुआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरवा, विनोद सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा विकासखंड महुआ के प्राथमिक विद्यालय जमरेही, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह बड़ोखर खुर्द प्राथमिक विद्यालय लामा, राकेश जैन जिला बचत अधिकारी विकासखंड तिंदवारी उच्च प्राथमिक विद्यालय गजनी  गीता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड बड़ोखर खुर्द प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग सहित इत्यादि अधिकारियों की उपरोक्त कार्य हेतु ड्यूटी लगाई जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ