BANDA NEWS : ग्यारह किलों गांजे के साथ अधेड़ गिरफ्तार

BANDA NEWS : Eleven kilos of ganja arrested with middle aged
  • पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

अतर्रा/बांदा। थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों वा वांछित अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजा का व्यापार कर रहे एक अधेड़ को लगभग 11 किलो गांजे के साथ रंगे हाथों धर दबोचा थाना पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी हरि शरण सिंह इन दिनों मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व वांछित अपराधियों की धरपकड़ में तेजी से जुटे हुए हैं।

अभियान के तहत थाना अंतर्गत तेरा बा के सुमित पुरवा निवासी भैरव प्रसाद त्रिपाठी पुत्र राम अवतार को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजेअपने साथ में मय हमराह उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश, कांस्टेबल नकुल राय ,सौरभ साधना के साथ घेराबंदी कर अभियुक्त के घर से ही 6 किलो सुखा गांजा वा लगभग 5 किलो हरे गाजे के साथ पकड़ने में सफलता पाई थाना पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी श्री सिंह के लगातार अपराधियों पर आए दिन शिकंजा का स्नेह व धरपकड़ अभियान के तहत अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ