Banda News : नवाब टैंक परिसर में कराई जाये नियमित साफ-सफाई : आयुक्त



  • आयुक्त ने नवाब टैंक के सौन्दर्यीकरण का किया निरीक्षण

बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने आज नवाब टैंक बांदा के सौन्दर्यीकरण कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण। उन्होंने ई0ओ0 नगरपालिका बांदा को निर्देश दिये कि नवाब टैंक परिसर की साफ-सफाई करायी जाए तथा मन्दिर तक आने जाने वाले मार्ग का चौडीकरण कर सौन्दर्यीकरण कराया जाए। जिला उद्यान अधिकारी को घास लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 25 जनवरी तक यह कार्य अवश्य पूरा कर लिया जाए। शहर के मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई रखी जाए जिससे यहां आने वाले आगन्तुकों को बांदा साफ-सुथरा नजर आए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी तथा ई0ओ0 नगरपालिका को निर्देश दिये कि पूरे शहर में दो दिनों तक कर्मचारी लगाकर बृहद स्तर पर सफाई कार्य कराया जाए तथा गन्दगी के 100 स्पाटों का वीडियो बनाकर भेंजे ताकि गन्दगी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी, विकास प्राधिकरण सचिव आर0पी0 द्विवेदी, ई0ओ0 नगरपालिका बुद्ध प्रकाश, जिला क्रीडा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ