अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
तिंदवारी (बांदा)। जिले के बबेरू विधानसभा सीट से घोषित भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह पटेल का शनिवार को जनपद की सीमा तिंदवारी पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बबेरू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित हुए अजय पटेल का लखनऊ से आते वक्त जनपद की सीमा प्रवेश करते ही जिंदवारी में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के बीच फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अजय पटेल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी है।
भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। 2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक चुनाव होगा। जिसमें जातिवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी, कमल खिल कर रहेगा।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, धनंजय करवरिया, राममिलन तिवारी, कमासिन मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, अतुल दीक्षित, कमलेश शुक्ला, अरुण सिंह पटेल, महानारायण शुक्ला, जगमोहन विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.