| प्रतीकात्मक चित्र |
- पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मारे छापे
पैलानी/बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव व मकर संक्रांति के त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बाँदा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, सीओ सदर के कुशल पर्यवेक्षण व पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश द्विवेदी प्रभारी चौकी खप्टिहा कलाँ अपने सहयोगियों के साथ में तथा उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव अपने सहयोगियों के साथ में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से क्रमशः जियो टावर के सामने खप्टिहा कलाँ से गिरफ्तार अभियुक्त गयादीन पुत्र रामसजीवन निषाद उम्र 45 साल निवासी खप्टिहा कलाँ थाना पैलानी जनपद बाँदा के कब्जे से 17 अदद ठेका देशी शराब शीशी नाजायज बरामद किया गया तथा थाना क्षेत्र के ही पैलानी गांव से गिरफ्तार अभियुक्तगण प्रेमबाबू पुत्र रामआसरे उम्र 28 साल तथा रामआसरे पुत्र मंगली प्रसाद उम्र 45 साल निवासीगण पैलानी थाना पैलानी जनपद बाँदा के कब्जे से 2 प्लास्टिक की पिपिया में 20-20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थानास्थनीय पर क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 13/2022 धारा 60 एक्स एक्ट बनाम गयादीन पुत्र रामसजीवन निषाद निवासी खप्टिहा कलाँ,मुकदमा अपराध संख्या 14/2022 धारा 60 एक्स एक्ट बनाम प्रेमबाबू पुत्र रामआसरे निवासी पैलानी व मुकदमा अपराध संख्या 15/2022 धारा 60 एक्स एक्ट बनाम रामआसरे पुत्र मंगली प्रसाद निवासी पैलानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
- अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर अवैध देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रयोग के उद्देश्य से बनाई जा रही थी अवैध शराब को पकड़ने में नरैनी थाना पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्लीन के तहत शुक्रवार को थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब का निर्माण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर अवैध देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। तलाशी में भारी मात्रा में लहन भी बरामद हुई जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम रामविलास पुत्र रामकिशोर निवासी लोधनपुरवा थाना नरैनी जनपद बांदा बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दराम प्रजापति, हेड कांस्टेबल जावेद, कांस्टेबल देबेन्द्र, अनुभव, कृष्णकांत, रोहित कुमार,मनीष कुमार, प्रीती यादव आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.