Banda News : संक्षिप्त ख़बरों को पढ़े मात्र दो मिनट में


सेंट्रल बैंक पैलानी से महिला ने धोखाधड़ी कर हड़पे चालिस हजार

बांदा/पैलानी। पैलानी तहसील के पैलानी में स्थित सेंट्रल बैंक पैलानी में पैलानी थाना क्षेत्र की रेहुंटा गांव निवासी सरिता पत्नी भगवती ने अपने ही गांव की छेददी पत्नी राजू की पासबुक में अपनी फोटो लगाकर पासबुक में जमा 83000 में से 40000 निकाल लिए बता दें कि पीड़िता छेददी का लड़का अमर सिंह पुत्र राजू घरेलू काम से झोला में पासबुक डालकर पैलानी बाजार 13 जनवरी को आया था वहीं पर पड़ोस की रहने वाली सरिता मिल गई तो उसने सरिता को झोला देकर कहा कि मैं घरेलू सामान लेने बाजार जा रहा हूं इतने में सरिता ने झोला को खोलकर देखा तो पासबुक पड़ी थी पासबुक में अपनी फोटो लगाकर सेंट्रल बैंक गई और वहां से 40000 निकाल कर वापस बाहर आकर अमर सिंह को झोला दे दिया और वापस अपने घर रेहुंटा चली आई।

वही जब अमर सिंह घर पहुंचा तो अपनी मां को झोला दिया तो मां ने झोला में पासबुक खोलकर देखा तो उसमें 40000 निकले हुए थे वही तत्काल दूसरे दिन सेंट्रल बैंक के प्रबंधक महेंद्र कुमार राही को सूचना दी वहीं बैंक प्रबंधक ने तत्काल सीसी कैमरा खोलकर कर देखा तो पता चला कि रेंहुटा गांव की रहने वाली है प्रबंधक ने धोखाधड़ी करने वाली महिला को सेंट्रल बैंक तलब किया है वही बैंक प्रबंधक महेंद्र कुमार राही ने बताया कि यदि सरिता  खाते में पैसा नहीं जमा करती है तो उसके खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर थाना पैलानी में दी जाएगी।

सनातन हिन्दू धर्म का ज्ञान-विज्ञान और हमारे तीज-त्योहार

  • डा. रमाकान्त द्विवेदी सहायक प्राध्यापक भूगोल, एसआरएस पीजी कालेज

नरैनी/बांदा। वैसे तो संसार में भारत को रूढिवादी परम्परा के नाम से भी जानते हैं भारत विश्व का एकलौता देश है जहां प्रतिवर्ष दो हजार से अधिक तीज और त्यौहार मनाये जाते हैं इसी लिए हमारा देश एकता में अनेकता वाला देश भारत है पर हमारे तीज-त्यौहार रूढिवादी परम्परा के न हो कर सनातनी हिन्दू धर्म की प्रकृति है जिसमें मानव ज्ञान-विज्ञान, प्रकृति सुन्दरता और स्वास्थ्य लाभ के साथ हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक परम्परा को जीवंत किये हुये है जिससे विश्व में अद्भभुत आश्चर्य दिखाती है। इसी क्रम में आज हम महापर्व मकरसंक्रांति 14/15 जनवरी का खेल बताते हैं जो देश के उत्तर से दक्षिण और पश्चिम से पूर्व सम्पूर्ण अखण्ड भारत को समेटे हुए एक साथ महापर्व मनाने वाला भौगोलिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्व है यह पर्व रूढ़वादी न हो कर एक भौगोलिक घटना पर आधारित है मकर और कर्क में सूर्य प्रवेश के कारण मकरसंक्रांति पर्व होता है।

जिसके साथ ही मकर में सूर्य का प्रवेश के कारण दिन बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी कर्क में सूर्य की उपस्थिति में रातें बड़ी और दिन छोटे होते है यह मकरसंक्रांति का वैज्ञानिक तथ्य भी है जो रूढ़वादी न हो के तथ्यात्मक है इस महापर्व में उत्तर में जम्मू एवं काश्मीर में शिशुर संक्रांति, हरियाणा, हिमाचल और पंजाब दिल्ली में माघी लोहरी, पश्चिम में गुजरात, राजस्थान में उत्तरायन संक्रांति  मध्य भारत में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति दक्षिण पश्चिम कर्नाटक में मकर संक्रांति केरल में मकर विलाकू और दक्षिण तमिलनाडू में पोंगल आन्ध्रप्रदेश तेलांगना पेड्डा पान्ड्या उडीसा में मकर संक्रांति पश्चिम बंगाल में पूसी संक्रांति मेघालय, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम में माघ बिहू, बिहार, झारखंड में मकर संक्रांति और उत्तर प्रदेश में खिचड़ी के नाम से पर्व मनाते है। हमारी संस्कृति हमारा धर्म महारी राष्ट्र एकता के बीच तीज-त्यौहार मनाने का  अखण्डता के हम प्रतीक है।

चिल्ला पुलिस 151 के तीनों अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा

चिल्ला/बांदा। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सीओ सदर के निकट पर्वेक्षण में व चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अटरहट गांव में आपस में मारपीट गाली-गलौज के तीन अपराधी छोटू, बृजेश तथा अवधेश के खिलाफ थाना में 151 के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

जमालपुर में खिचड़ी भोज का आयोजन

बांदा। मंकर संक्रान्ति के पर्व के अवसर पर शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवचरण शुक्ला की ओर से खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि ने सभी आगन्तुकों को माला पहनाकर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु सिंह, बड़ोखर मण्डल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल, चन्द्रभान शुक्ला, भाजपा नेता राममिलन तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जमालपुर में रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थिति जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

विश्व हिंदू महासंघ ने मकर संक्रांति पर गोवंश को खिलाई खिचड़ी एवं गुड़

बांदा। शुक्रवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा गौशालाओं में जाकर गोवंश को खिचड़ी एवं गुड़ खिलाया गया। आपको बता दे कि इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों द्वारा गौशाला का अच्छी तरह से निरीक्षण भी किया गया एवं अन्य व्यवस्थाओं को बनाने एवं गोवंश के खान पान एवं रख रखाव से संबंधित चीजों को व्यवस्थित कर उन सभी चीजों की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आपको बता दे कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बांदा वन प्रभागीय अधिकारी श्री संजय अग्रवाल जी के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर तहसीलदार श्री पुष्पक एवं बड़ोखर ब्लॉक बी डी ओ श्री अजय पांडे जी उपस्थित रहे। 

इस मौके पर वन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं सदर तहसीलदार श्री पुष्पक द्वारा गौशाला की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया गया एवं अन्य व्यवस्थाओं को अच्छा बनाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत बी डी ओ श्री अजय पांडे द्वारा वहा पर साफ सफाई एवं गोवंश के लिए उठने बैठने तथा निकलने चलने से संबंधित जगह पर अच्छी व्यवस्था को करने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर उपस्थित गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि गोवंश को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नही है और विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा लगातार पूरे जनपद में हर एक गौशाला का निरीक्षण कार्य किया जा रहा है और समुचित रूप से व्यवस्था स्थापित करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है एवं ज्यादा अव्यवस्था पाई जाने पर कार्यवाही कराई जा रही है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बांदा वन प्रभागीय अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, सदर तहसीलदार श्री पुष्पक, बड़ोखर ब्लॉक अजय पांडे, विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद जैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री राहुल राजपूत, नगर संयोजक प्रदुम्न सिंह चंदेल, तहसील अध्यक्ष रामकेश प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह, नीरज निगम, संदीप सेन, राहुल यादव, पल्हरी ग्राम प्रधान लाला प्रजापति, गौशाला संचालक बुद्धा, जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ