अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
तिंदवारी(बाँदा)। विधान सभा के चुनाव को लेकर कस्बे व क्षेत्र में पुलिस व सेना ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च बेंदाघाट से चलकर कस्बे पहुँचा, कस्बे के भिड़ौरा, बबेरू तिराहा, मुख्य बाजार, पपरेन्दा तिराहे से होते हुए परसौड़ा, पपरेन्दा लामा, पचनेही, कुरसेजा, मुंगुस आदि गांवों से निकला, सेना व पुलिस के जवान पैदल व गाड़ियों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस और सेना ने फ्लैग मार्च के जरिये मतदाताओं से भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान लखनऊ सीआरपीएफ के कमांडेंट विजय आनंद स्वरूप, प्रभारी निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह, कुरसेजा चौकी इंचार्ज केडी त्रिपाठी, बेंदाघाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार समेत थाने व चौकी का पुलिस बल एवं सेना के जवान शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.