- परेड से नदारद रहे अन्य जवान
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बबेरू/बांदा। बबेरू ब्लाक के पीआरडी जवानों का मासिक परेड बबेरू ब्लाक कार्यालय पर कराई जाती है। जिसमें सभी की वेशभूषा टोपी और कम्युनिटी चेक किया जाता है, और परेड कराई जाती है। जिसको लेकर शुक्रवार को परेड करवाई गई, जिसमें 101 पीआरडी जवानों पर कुल 20 पीआरडी जवान ही मौजूद रहे। जिसमें किसी की वर्दी सही नहीं थी। किसी की टोपी नहीं सही थी, और किसी के जूते भी नहीं थे।
वेशभूषा के बारे में बीओ के द्वारा चेक किया गया, जिसमें कई जवानों की कमियां नजर आई कुछ जवानों को तो यह भी पता नहीं था। कि ड्यूटी किस तरह की जाती है, सावधान विश्राम करके चलवाया गया, तो कुछ लोग नहीं कर पाए, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव पर भी इन पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है , वह ड्यूटी किस प्रकार से करेंगे भगवान भरोसे ही चल रहा है।
वही पीआरडी के बीओ से मीडिया के लोगों ने जानकारी मांगी की यहां पर परेड किस लिए कराई जाती है, और किस उद्देश्य को लेकर परेड होती है। वह भी जानकारी नहीं दे पाए, और कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जिससे साफ पता चलता है कि ब्लॉक में जो हर मासिक परेड कराई जाती है। तो औपचारिकता ही पूरी की जाती होगी, जिसमें कुल 20 जवानों के द्वारा परेड कराई गई। जिसमें जवानों को परेड का मतलब भी नहीं पता था।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.