Banda News : भाजपा के बाद बसपा को भी लगा तगड़ा झटका

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सहित दो ने थामा कांग्रेस का दामन

बांदा। विधानसभा चुनाव की शंखनाद होते ही सभी प्रमुख दलों में भगदड़ मची हुई है। भाजपा के विधायक के पार्टी से इस्तीफे के बाद अब बसपा को भी जोरदार झटका लगा है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई बसपा नेताओं कांग्रेस का दाम थाम लिया हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के लखनऊ में दो दिनों पूर्व शामिल होने के बाद बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में दोनां नेताओं का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। बसपा के शुरुआती दौर के जिलाध्यक्ष व  पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के वेक रहे बल्देव वर्मा  एवं जीतेंद्र गौरव जो मंडल कोआर्डिनेटर रहे हैं दोनों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया हैदोनों नेताओं का कांग्रेस कार्यालय बांदा में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष लालू दुबे एवं शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश सदस्य मुमताज अली, बी लाल वर्मा ,सीमा खान सहित कांग्रेस जनों ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर बल्देव वर्मा ने कहा कि आज वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं गर्व की बात है। इस पार्टी का आजादी से लेकर आज तक का देश के निर्माण में योगदान रहा है। यह सारी दुनिया जानती है। 

उन्होंने कहा कि आज वह कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए संकल्प के साथ मजबूत इरादे के साथ शामिल हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी देश की सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ सकती है। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की मेहनत की तारीफ की, वह पार्टी कांग्रेस को अब अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहां कांग्रेस पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है, जब कांग्रेस मजबूत होगी तभी देश मजबूत होगा। अवसर पर जीतेंद्र गौरव ने कहा कि आज के हालात में कांग्रेस पार्टी इस देश की जरूरत है, हम इसे और मजबूत बनाने आए हैं। स्वागत समारोह में संकटा प्रसाद त्रिपाठी,राजेश दीक्षित, मुमताज अली, सिमा खान, संजय दनादन, गजेंद्र पटेल, बी लाल वर्मा, संतोष द्विवेदी, शिवबली सिंह, केसव पाल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कार्यलय में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ