पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पैलानी/बांदा। विधानसभा चुनाव शन्ति पूर्वक ढंग से सम्पन्न हो उसको देखते हुए चलाए जा रहे अवैध शराब की बिक्री व परिवाहन को रोकने के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाँदा के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन,सीओ सदर के कुशल पर्यवेक्षण व पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव को मुखबिर से जानकारी मिली की थाना क्षेत्र के अमलोर तिराहा के पास एक अधेड़ प्लास्टिक की पिपिया में अवैध कच्ची शराब लिए हुए हैं जो इसका व्यापार करता है वह खड़ा हुआ है।

जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव अपने साथ कांस्टेबल दीपक पाठक तथा अंकित यादव को लेकर उपरोक्त जगह पर पहुँचे तो वह पुलिस को देखकर वही पर पिपिया छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।जिसने अपना नाम देवकुमार निषाद पुत्र रामस्वरूप निषाद उम्र 42 साल निवासी अमलोर थाना पैलानी जनपद बाँदा बताया। जिसके सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 25/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकडे गए आरोपी देवकुमार निषाद के पास से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब मिलने पर उसके ऊपर 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज जेल भेजा गया है।

प्रतिबंधित धारदार हथियार के साथ अधेड़ गिरफ्तार 

पैलानी/बांदा। आने वाले विधानसभा चुनाव को सकुशल व शन्ति पूर्वक तरीके से करवाने के उद्देश्य से बाँदा के पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, सीओ सदर के कुशल पर्यवेक्षण व पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र व कांस्टेबल मोहम्मद इकरार द्वारा थाना क्षेत्र के कालेश्वर तिराहे के पास में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक अधेड़ के पास में एक अवैध धारदार हथियार बरामद किया गया जिसको गुप्ती या चाकू कहते हैं उसी के साथ मे गुप्ती की म्यान भी बरामद की गई। 

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रामबाबू निषाद पुत्र बिज्जा निषाद उम्र 42 साल निवासी ग्राम बगैचा डेरा मजरा साड़ी थाना पैलानी जनपद बाँदा बताया। पकड़े गए आरोपी के ऊपर थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 26/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई हैं।पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रामबाबू निषाद के पास से एक अवैध धारदार हथियार पाया गया है जिसको गुप्ती या चाकू कहते हैं उसी के साथ में उसकी म्यान भी पाई गई हैं जिसके ऊपर आर्म्स एक्ट का मामला पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पैलानी/बांदा। पुलिस अधीक्षक बाँदा के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण व जसपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में जसपुरा पुलिस के द्वारा कई माह से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को मुखबिरों से जानकारी मिलने पर क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 10/20 धारा 125(3) सीआरपीसी के वारंटी सुशील कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम रैपुरा मजरा गड़रिया थाना जसपुरा तथा मुकदमा अपराध संख्या 28/18 धारा 60 आबकारी एक्ट के वारंटी अभियुक्त सन्तोष निषाद पुत्र जागेश्वर निषाद निवासी ग्राम खैरी मजरा गड़रिया थाना जसपुरा जनपद बाँदा को गिरफ्तार किया गया है। जसपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों वारंटीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सवर्ण आर्मी की जिला कार्यकारणी घोषित

  • सवर्ण समाज की एकता, अखंडता, भाईचारे को स्थापित करते हुए हितों की रक्षा का लिया संकल्प
  • सवर्ण समाज के भविष्य को संवारने के लिए एकजुट होकर मजबूती से रखेंगे अपना पक्ष

बांदा। ‘संघे शक्ति’ इस शब्द से अभिप्राय है कि संगठन में शक्ति होती है। सवर्ण समाज कई दशकों से अवहेलना का दंश झेल रहा है। लगभग सभी राजनैतिक पार्टियों ने समय समय पर अपना उल्लू सीधा करने के लिए सवर्ण समाज का प्रयोग किया है और वक्त निकल जाने के बाद हमेशा उपेक्षा की है। महीने दर महीने, साल दर साल वक्त गुजरता गया और सवर्ण समाज लगभग सभी सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक मोर्चों पर कमजोर होता चला गया। वक्त आ गया है जब सवर्ण समाज के सुरक्षित भविष्य की चिंता लोगों को सताने लगी है। सवर्ण समाज को एकजुट करते हुए सवर्ण समाज के कल्याण एवं उत्तरोत्तर प्रगति व विकास के लिए एक ऐसे संगठन की नींव रख दी गई है जिसने सवर्ण समाज के हितों की लड़ाई की जिम्मेदारी उठाना प्रारंभ कर दिया है। 18 दिसंबर 2020 को सवर्ण सेवा न्यास (रजि०) की उपसमिति सवर्ण आर्मी का गठन किया गया जिसने यह संकल्प लिया कि देश की अखंडता और एकता को ध्यान में रखते हुए बिना किसी जाति, धर्म, मजहब का विरोध किए अपने सवर्ण समाज के हितों की रक्षा करेंगे।

सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे व राष्ट्रीय महासचिव शिवम सिंह की संस्तुति उपरांत उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों सहित जनपद बांदा में भी सवर्ण आर्मी ने  अपनी कार्यकारणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडे ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों से  एकजुट होकर सवर्ण समाज के हितों की रक्षा हेतु आगे आने का आवाहन किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुमोदन उपरांत बुन्देलखण्ड प्रभारी/जिलाध्यक्ष बांदा विश्वनाथ प्रताप सिंह ने एड.चंदन अवस्थी को जिला संयोजक, पत्रकार अनिल सिंह गौतम (पपरेंदा) को जिला महासचिव सहित पत्रकार कुलदीप त्रिपाठी, रामनरेश सिंह कछवाह, अमित सक्सेना, सत्यम पांडे, साकेत गुप्ता, ब्रह्मकांत शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्निहोत्री को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। 

मनोनयन के क्रम में दीपक तिवारी, अरुण बाजपेई, अतुल गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, राम त्रिपाठी, एड.अरविंद सिंह आदि को जिला सचिव, पत्रकार राजेश पांडेय को जिला मीडिया प्रभारी, पत्रकार रामकिशोर उपाध्याय को जिला प्रवक्ता, शत्रुघ्न सिंह को जिला संगठन मंत्री/कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। रमाकांत श्रीवास्तव, अमित सिंह, धर्मेंद्र बाजपेई, योगेश शुक्ला, लक्ष्मीनारायण शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, देव सिंह, पंकज सिंह आदि युवा शक्ति को जिम्मेदार सदस्य मनोनित किया गया है। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मनोनित सभी पदाधिकारियों का वर्चुअल संबोधन करते हुए कहा कि हम सभी को अपने समाज के बुजुर्गों के मार्गदर्शन व सवर्ण युवा की शक्ति का भरपूर प्रयोग करते हुए सवर्ण समाज को सभी मंचों पर यथोचित सम्मान दिलाना है। सवर्ण आर्मी की जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर जनपद के प्रतिष्ठित व संभ्रांत नागरिकों सहित समस्त जनपदवासियो  में खुशी का माहौल है।

केन नदी में हुआ साप्ताहिक जल आरती का आयोजन

  • विश्व हिंदू महासंघ ने की जल आरती

बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा मंगलवार को केन आरती का आयोजन किया गया। केन नदी के तट पर प्रत्येक मंगलवार को केन पावन आरती का आयोजन किया जाता है। उपस्थित रहे गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष श्री महेश कुमार प्रजापति ने आमजन से अपील किया है कि मां केन नदी में गंदगी ना फैलाएं। जल स्वच्छ बनाने की जितनी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है उतनी ही हम सब की भी। आगे जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि आज जितनी भी नदियां हैं चाहे वह छोटी हों अथवा बड़ी सभी प्रदूषित हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। 

महा आरती कार्यक्रम में श्रद्धालु जन कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 2 गज की शारीरिक दूरी बनाकर खड़े हुए व बारी बारी से आरती की। गौ रक्षा समिति के नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति ने श्रद्धालुओं से कहां कि कोवीड को लेकर कतई न घबराए। कोविड जैसी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए बस जागरूक, सचेत और सतर्क रहें। 

आरती कार्यक्रम में अन्य दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरिता सिंह  विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर राम राज गुप्ता से केन आरती का शुभ आरंभ कराया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा जिला मंत्री आलोक प्रजापति जिला मंत्री राहुल राजपूत, दीपू मिश्रा, आनंद, अवनीश मिश्रा, रजत राय, शशांक अग्रवाल, मयंक, चंचल, सत्यम मिश्रा, भरत बाबू गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार आरती विश्राम के पश्चात मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

एडीएम ने बबेरू सीएचसी का किया निरीक्षण ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करने के दिए निर्देश

बबेरु/बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपर जिलाधिकारी एवं नमामि गंगे के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण करने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों सहित क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिया हैं। बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बांदा अपर जिलाधिकारी एवं नमामि गंगे एमपी सिंह के द्वारा पहुंच कर औचक निरीक्षण किया हैं। जिसमें अस्पताल की ओपीडी ,इमरजेंसी,दवा वितरण काउंटर, लैब, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड एवं हो रहे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया है। जिसमें छूटे हुए अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। वही प्रथम व द्वितीय एवं बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। तथा अस्पताल पर आने वाले मरीजों एवं तमीरदारों से महामारी को देखते हुए मास्क का लगवाने सोशल डिस्टेंस का पालन करवाने और क्षेत्र के छूटे हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ ऋषिकेश सिंह, डॉ रामनरेश पटेल, डॉ बृजेश कुमार भारतीय, एलटी धीरेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट अजय कुमार, सुख निधान गुप्ता, डॉ विपिन कुमार, अशोक कुमार, आशीष गुप्ता सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

पैलानी विद्युत उपकेंद्र के चालू होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी

  • क्षेत्र के 60 गांवों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

पैलानी/बांदा। जनपद के पैलानी में 70 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से पैलानी, जसपुरा, कानाखेड़ा, चिल्ला क्षेत्र के लगभग 60 गांवों के ग्रामीण जो लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थे अब उन्हें उससे निजात मिल जाएगी। पैलानी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता निर्मल कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्युत उपकेंद्र से फिलहाल 5 फीडरों जसपुरा, कानाखेड़ा, चिल्ला, पैलानी और कालेश्वर में विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल कालेश्वर पैलानी विद्युत सब स्टेशनों में इस केंद्र से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के लगभग 60 गांवों के लोग जो विद्युत के लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थे। अब वह पूरी तरह से अच्छी बिजली पा सकेंगे। इसी के साथ उनकी समस्या का निदान भी हो गया है। ज्ञात रहे वर्ष 2017 में 35 बीघा में बने पैलानी विद्युत उपकेंद्र को तहसील की जनता के लिए पिछली 16 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति के लिए हरी झंडी दे दी गई थी, लेकिन अभी फिलहाल खप्टिहाकला के कालेश्वर विद्युत सब स्टेशन और पैलानी के विद्युत सब स्टेशन के लिए विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है। विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ होने पर किसानों और ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली हैं, वहीं ग्राम प्रधान ओमकार सिंह, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, प्रवीण सिंह, प्रिया, आशीष चौरसिया, मैना देवी निषाद आदि ग्राम प्रधानों ने विद्युत सब स्टेशन के शुरू होने पर विभाग और विभाग के लोगों को बधाई दी है।

बस की चपेट में आकर अधेड़ किसान की दर्दनाक मौत

  • शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा की घटना 

बांदा। बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से गांव जा रहे किसान को सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। 

प्राप्त विवरण के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव निवासी रामबाबू (50) पुत्र प्रभूदयाल रविवार की शाम शहर से सामान खरीदकर साइकिल से वापस गांव जा रहा था, अभी वह जमुनी पुरवा के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह छिटककर बस के नीचे आ गिरा। उसके दोनो पैर बुरी तरह से कुचल गए थे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक बताकर उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका पिता किसानी के अलावा मजदूरी भी करता था। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

जसपुरा/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमारा गांव में ग्राम प्रधान अशोक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई है। और आने वाले 23 फरवरी को हो रहे मतदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है। जागरूकता रैली में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय की छात्र छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई जिसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक छात्र छात्राओं के साथ मिलकर पूरे गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया साथ ही गांव में सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी जागरूक किया है। गांव पर आगामी विधानसभा चुनाव 23 फरवरी को होने जा रहे हैं, जिसको लेकर के नेतृत्व में गांव में घर घर जाकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। साथ ही साथ गांव में हो रहे वैक्सीनेशन में भी भाग लेने के लिए जागरूक किया गया है। और कहा है कि कोई भी व्यक्ति छूटने ना पाए सभी लोग वैक्सीनेशन जरूर करवाएं, क्योंकि वैक्सीनेशन करवाने से महामारी से बचा जा सकता हैं। इस मौके पर गांव के ग्राम प्रधान अशोक कुमार विश्वकर्मा और प्रधानाध्यापक सहित ग्राम सदस्य दर्जनों ग्रामीण मतदाता जागरूकता रैली में मौजूद रहे।

कड़ाके की ठंड में भी नही जले अलाव, बजट होने के बावजूद तहसील प्रशासन उदासीन बने हुए हैं

पैलानी/बांदा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी हो रही हैं। लोगों के हाड़ तक कांप रहे हैं। यहां कस्बे में लोगों की सुविधा के लिए एक भी अलाव नही जल रहा है। तहसील व ग्राम पंचायत ने इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझे। इसकी वजह से राहगीर परेशान हैं। जसपुरा कस्बे के गौरी तिराहा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलने वाले अलावा ठंडे दिख रहे हैं। यह जनता का दुर्भाग्य ही है कि तहसील के पास अलाव का बजट होने के बावजूद अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। गलन भरी सर्दी में लोग कांपे जा रहे हैं। बहुत से गरीबों के पास न तो छत है न पर्याप्त कपड़े। उनको तो अलाव का सहारा ही रहता है जिससे सर्द रातें किसी तरह से काट सकें। यही हाल राहगीरों का रहता है। कहीं अलाव जलता मिलता है तो थोड़ी देर ताप कर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन अब तक कस्बे के दोनों स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सर्दी में लोगों की परेशानी समझने की फुर्सत किसी के पास नहीं है। इस तरफ न तो ग्राम पंचायत का ध्यान जा रहा है न तहसील प्रशासन का। सवाल यह है कि क्या सर्दी खत्म होने के बाद अलाव लगवाए जायेंगे।

ब्रम्ह विज्ञान इण्टर कालेज में बच्चों को वितरित किये गये स्वेटर

अतर्रा/बांदा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज में गरीब बच्चों को स्वेटर वितरण किये गये । जिसको पाकर बच्चे फूले नहीं समाए। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक शान्ति भूषण यादव अपने माता जी की स्मृति में गरीब लडकियों को विद्यालय बुलाकर स्वेटर दिया, प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी की प्रेरणा से कोरोना की गाइडलाइन का पालन हुए बच्चों को बुलाया गया, बच्चे स्वेटर पाकर खुश हुए, पायल, माही वर्मा, अभिलाषा, खुशी, पूनम, अनामिका सोनी, काजल, रचना, अंशिका, मनीषा अंजनी आदि को स्वेटर दिये गये, अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार, गिरिजेश मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा सुरेश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे,  प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह एवम् सभी शिक्षकों ने प्रसंशा करते हुए कहा कि छूटे हुए गरीब बच्चों को हम सभी लोग मिलकर स्वेटर देगें, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतिवर्ष गरीब बच्चोंको स्वेटर कपड़े, पुस्तके देकर सहायता की जाती है।