कोरोना का कहर : 47 नए मरीज मिले



  • जनपद में लगातार बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या 

बांदा। कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रतिदिन जांच रिपोर्ट में कोरोना मरीजों में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 47 कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इस तरह से अब तक जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 246 हो गई है। 232 पाजिटिव मरीजों का होम आइसोलेशन करते हुए उपचार किया जा रहा है। 14 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं। 

कोरोना की तीसरी लहर के दस्तक देने के साथ ही संक्रमण तेज हो गया है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। जितनी तेजी से जांच प्रक्रिया शुरू की गई है, उतनी ही तेजी के साथ पाजिटिव केस मिल रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 47 पाजिटिव केस मिले हैं। इन केसों के साथ ही जिले में पाजिटिव केस की संख्या बढ़कर 246 हो गई है। पाजिटिव मरीजों में 4 नरैनी, 3 बबेरू, एक बिसंडा, एक तिंदवारी और 38 शहर के जिनमें जरैली कोठी, इंदिरा नगर, पुलिस लाइन, मेडिकल कालेज शामिल हैं। 

इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया था। कुल 232 पाजिटिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 14 मरीज उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं। इधर, सार्वजनिक स्थानों में कोरोना गाइड लाइन का कतई पालन नहीं किया जा रहा है। न तो सोशल डिस्टेंंसग का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क ही लगाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में संक्रमण का सिलसिला और तेज होता जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ