अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
मां के हत्यारोपी कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- लाठी से पीटकर आरोपी पुत्र ने की थी मां की हत्या
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।आरोपी के पास से आला कत्ल के रूप में लाठी की बरामदगी दर्शाई गई है। बताते चलें कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में गुरुवार की शाम रामबाबू पुत्र रामदास में जमीन के विवाद को लेकर अपनी 80 वर्षीय मां को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला था और थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था।
लेकिन बिसंडा पुलिस ने आज आरोपी रामबाबू की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। बताया गया है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक लाठी बरामद की गई। इसे गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव व धर्मजीत शामिल है।
प्रधानाचार्य ने बच्चो एवं शिक्षक को सम्मानित किया
अतर्रा/बांदा। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज अतर्रा के बच्चों का माडल प्रथम चयनित होने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल बना, प्रतिभागी बच्चे अनूप कुमार पाण्डेय और धनंजय सिंह तथा मार्गदर्शक शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा जी को प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने सम्मानित, सभी शिक्षकों एवम् प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह ने शुभकामनाएँ दी,प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो स्तर में हुई जिसमें जूनियर स्तर पर ब्रह्म विज्ञान का अतर्रा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
माडल दाब उर्जा से घूर्णी गतिज उर्जा एवम् विद्युत उर्जा में रुपान्तरण पर आधारित था जिसका प्रयोग मेट्रो सिटी तथा ओवर ब्रिज में करके विजली बना सकते हैं इसमें प्रदूषण भी नहीं होगा रोड वे प्रेशर इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट भविष्य में उर्जा के क्षेत्र बहुत ही प्रभावशाली होगा,जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह एवम प्रदर्शनी आयोजक डाअनिल कुमार सिंह शिवदत्त त्रिपाठी, कालीचरण बाजपेयी, अरुण कुमार, शान्ति भूषण यादव, चेतराम आदि सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जेपी शर्मा इण्टर कालेज विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
बबेरू/बाँदा। कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमें लगभग 2 दर्जन से अधिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।लगी मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि के कहा कि मेहनत करने से सभी कार्य पूर्ण होते हैं। मॉडल प्रदर्शनी में आर्य इंटर कालेज बाँदा,जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरू, डीएवी इंटर कालेज बाँदा, जीआईसी बबेरू, सरस्वती इंटर कालेज अतर्रा, सत्य नारायण इंटर कालेज तिंदवारी, रण छोड़ दास इंटर कालेज सहित 2 दर्जन से अधिक मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया।
जिसमें सीनियर विज्ञान प्रदर्शनी में रणछोड़ दास इंटर कालेज खपटिहा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदर्श इंटर कालेज बिसंडा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा प्रथम, सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी, जेपी शर्मा इंटर कालेज तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार, अवनीश कुमार, रजनीश गुप्ता, रामसनेही गुप्ता रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह सहित तमाम शिक्षकों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी अवलोकन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने कहा है कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए। जिसमें प्रतिभाओं का रोजगार होता है आगे बढ़ने की छात्राओं की क्षमता बढ़ती है मेहनत करने से सभी कार्य संपन्न होते हैं ।विज्ञान के खोज से नई तकनीक का ज्ञान होता है। प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया संचालन प्रवक्ता नीरज मिश्रा ने किया ।इस दौरान संजय कुमार पांडे नवनीत पांडे रजनीश गुप्ता राजेंद्र गुप्ता इंतजार अली पीके सिंह बृजेश शुक्ला श्याम मनोहर राव ,संतोष पटेल, शिव प्रसाद धुरिया अविनाश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
इछावर के युवाओं ने श्री ब्रम्हदेव ट्रस्ट संघ की स्थापना की
पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील के ग्राम पंचायत इछावर में अति प्राचीन , गुप्तकालीन या उससे भी पुर्व का श्री ब्रम्हदेव मंदिर के जीर्णाद्धार हेतु ग्राम के युवाओं ने आगे आ कर, बुजुर्गों के सुझाव लेते हुए श्री ब्रम्हदेव ट्रस्ट संघ की स्थापना की। श्री ब्रम्हदेव ट्रस्ट संघ, जिसका उद्देश्य मंदिर का जीर्णाद्धार के साथ साथ लुप्त हो रही बुंदेली कलां और संस्कृतियों को पुनर्जीवित करना साथ ही गाँव और क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए भविष्य में काम करना शामिल हैं। सभी लोग इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहें हैं । जो व्यक्ति जिस प्रकार से मदद कर सकता है आगे आकर कर रहे हैं। इछावर ग्राम के धार्मिक पुनरुत्थान हेतु सभी ग्राम वासी दृढ़ संकल्पित लिया हैं।
चलती बाईक से अचानक गिरी महिला, भर्ती
नरैनी/बांदा। करतल क्षेत्र में महराजपुर के पास चलती बाइक से अचानक महिला गिर गई। जिसे गंभीर अवस्था मे महिला को नरैनी स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार अपने मायके से लौट कर वापस घर जा रही महिला अचानक चलती बाइक से सड़क पर ही गिर गयी। अपने पुत्र के साथ वापस बाइक में बैठकर लौट रही थी।अचानक चलती तेज रफ्तार बाइक में पीछे बैठी महिला की झपकी लग गयी।महराज पुर के पास मोड़ में बाइक असंतुलन बिगड़ गया। जिससे रेखा 45 वर्षीय पत्नी लालमन निवासी नेदु वा घायल हो गईं। परिजनों ने बताया कि रेखा देवी बीते दिनों अपने पुत्र के साथ बाइक में बैठकर शादी का निमंत्रण करने के लिए अपने मायके गुरुदीन के पुरवा पन्ना चौकी मध्यप्रदेश गयी हुई थी।आज शादी का निमंत्रण कर रेखा अपने पुत्र के साथ घर वापस आ रही थी।
अचानक करतल चौकी के अंतर्गत महराज पुर के मोड़ के नजदीक चलती गाड़ी में अचानक रेखा देवी नींद आ गयी। जिससे तेज रफ्तार चलती गाडी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गयी। रेखा देवी बाइक से नीचे गिर गयी। जिससे रेखा को गंभीर चोंटे आ गयी। साथ बेहोसी की हालत में मौके पर मौजूद लोगों की मदद से महिला को मौके पर सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर बैठाया गया। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ प्रजापति द्वारा इलाज किया गया।इलाज के दौरान कई बार महिला की हालत बिगड़ी। बाद मे गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शादी के पांच दिन पहले युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत
- बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव की घटना
बांदा। चंद दिनों बाद होने वाली शादी के घर में अचानक मातम का माहौल उस वक्त छा गया जब दूल्हा बनने वाला युवक की अचानक संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घर में 5 दिन बाद निकाह को लेकर परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। रिश्तेदार भी आ रहे थे। तभी अचानक दूल्हा बनने से पहले ही युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन इकलौते पुत्र की मौत से सदमे में हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार घटना बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव की है।
थाना क्षेत्र के भुसासी गांव का रहने वाला युवक अरमान खान (27)पुत्र अब्दुल अजीम ने शुक्रवार की रात अपने परिजनों के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया था। सवेरे जब वह सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे कमरे में जगाने पहुंचे तो वह बेहोशी हालत में मिला। परिजन उसे फौरन सीएससी अतर्रा में ले गए और डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। इस बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक की बारात 17 फरवरी को जानी थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। मृतक अपने पिता की इकलौता संतान है।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.