- बांदा सदर से दूसरी बार जीते प्रकाश
- बबेरू से सपा के विशम्भर ने मारी बाजी
- नरैनी से ओममणि वर्मा व तिंदवारी से जीते रामकेश निषाद
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बाँदा। जिले के चार विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी तीन सीटों को बचाने में काययाब रही। वहीं एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा से छीनकर उसमें जीत दर्ज की है। सदर विधानसभा सीट से जहां भाजपा के प्रकाश द्विवेदी ने दूसरी बार बाजी मारी है तो वहीं तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद, नरैनी सुरक्षित से ओममणि वर्मा भाजपा व बबेरू विशम्भर सिंह यादव ने जीत दर्ज की है।
प्रकाश द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी, बांदा सदर विधानसभा |
जिले की सबसे प्रतिष्ठित बाँदा सदर विधानसभा सीट पर कांटे के हुए मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मंजुला विवेक सिंह को 15214 वोटों से हराकर अपना कब्जा कायम रखा। यहां पर भाजपा प्रत्याशी ने 81557 वोट हासिल किए जबकि मंजुला विवेक सिंह को 66343 वोट हासिल हुए। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी धीरज प्रकाश को 38284 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण गुप्ता मात्र 1894 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रहे।
ओम मणि वर्मा, भारतीय जनता पार्टी, नरैनी विधानसभा |
जनपद की तिंदवारी विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा अपनी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रामकेश निषाद को मैदान में उतारा था। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा से पूर्व विधायक रहे सपा प्रत्याशी ब्रजेश प्रजापति को 28425 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी श्री निषाद को यहां 86812 वोट प्राप्त हुए, जबकि ब्रजेश प्रजापति को 58387 वोट हासिल हुए। उल्लेखनीय है कि पिछला चुनाव ब्रजेश प्रजापति ने भाजपा के टिकट पर जीता था, लेकिन चुनावी हलचल के चलते बीच में ही उन्होंने भाजपा को छोड़कर साइकिल की सवारी कर ली थी और यहां से पुनरू चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। यहां पर भी बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह 39450 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित का भी दयनीय प्रदर्शन रहा और वह 2586 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रही।
विशंभर यादव, समाजवादी पार्टी, बबेरू विधानसभा |
नरैनी सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार ओममणि वर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी किरन वर्मा को 6719 वोटों से हराकर जीत हासिल की। इसमें भाजपा प्रत्याशी को 83263 वोट मिले, वहीं सपा की प्रत्याशी को 76544 वोट हासिल हुए। यहां भी बसपा के गयाचरण दिनकर 36871 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस की पवनदेवी कोरी को 1806 वोट ही मिले। वह चौथे स्थान पर रही। इस चुनाव में एक मात्र परिवर्तन बबेरू विधानसभा सीट पर हुआ।
रामकेश निषाद, भारतीय जनता पार्टी, तिंदवारी विधानसभा |
पिछले चुनाव में यह सीट भाजपा चंद्रपाल कुशवाहा ने जीती थी, लेकिन इस बार यह सीट सपा के खाते में गई। यहां से पूर्व विधायक रहे सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अजय सिंह पटेल को 7393 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। यहां पर सपा प्रत्याशी ने 79614 वोट हालिए किए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 72221 वोट हासिल हुए। यहां पर भी बसपा के रामसेवक शुक्ल 30348 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के गजेंद्र पटेल मात्र 1729 वोट हासिल करके चौथे स्थान पर रहे।
तिंदवारी के विधायक बनने पर रामकेश निषाद का जोरदार स्वागत
- सपा के प्रत्याशी को 28425 वोटों से हराया
पैलानी/बांदा। गुरुवार को हो रही विधानसभा की मतगणना में 232 तिंदवारी विधानसभा सीट से भाजपा के रामकेश निषाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी बृजेश प्रजापति को 28425 वोटों से हराया। बता दें कि पिछली बार तिंदवारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर तरीकों पर ब्रजेश प्रजापति विजय होकर विधायक बने थे। इस बार भाजपा से टिकट न मिलने की संभावना पर विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर पार्टी के उम्मीदवार बने थे।
रामकेश निषाद, भारतीय जनता पार्टी |
लेकिन उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता का भी विरोध सहन करना पड़ा था। हालांकि आज की मतगणना में उनको 58387 वोट मिले थे वही विजय प्रत्याशी रामकेश निषाद को 86812 वोट मिले हैं इस तरह से रामकेश निषाद अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रजेश प्रजापति से 28425 वोटों से विजय हुए हैं।
बृजेश प्रजापति, पूर्व विधायक, समाजवादी पार्टी |
बसपा के जयराम सिंह को 39450, कांग्रेस की आदिशक्ति को 2586 वोट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रामचंद्र 2868, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के मूलचंद को 913 तथा निर्दलीय अरविंद कुमार को 1035, उत्तम 821, मधुराज जी को 1082 वोट मिले। नोटा में 2267 मत पड़े। इस तरह से कुल 195343 वोट पड़े थे तथा 878 मत डाक से पड़े थे।
सदर विधायक की जीत पर झूम उठे भाजपाई
बाँदा। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही मतगणना स्थल के बाहर हजारों लोगों का लगा हुजूम यकायक जय श्रीराम के घोष के साथ झूमने लगे और भाजपा के जीते तीनों प्रत्याशियों के काफिले के साथ हजारों लोगों की भीड़ गाजे-बाजे से फूल मालाएं लुटाते हुए नाचते झूमते शहर की सड़कों से होकर गुजरे और वहीं खुली कार में सवार भाजपा के सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी, नरैनी की ओममणि वर्मा व तिंदवारी से रामकेश निषाद का जगह-जगह पर लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.