श्रेयांश सिंह सूरज, विशेष संवाददाता
बाराबंकी। जिले के बनीकोडर ब्लॉक अंतर्गत दुल्लापुर निवासी पूर्व प्रधान/समाजसेवी शवल बहादुर सिंह का बीती रात संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह करीब 63 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवी शवल बहादुर सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका एक प्रतिष्ठित अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बीती रात उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।बुधवार को दोपहर में सैकड़ों नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगो का तांता लगा रहा। उनके निधन पर अनिल सिंह,सुनील सिंह,दिनेश सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख,पंडित राजेश्वर प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप सिंह प्रधान, श्याम तिवारी, दुर्गेश यादव, संतराम यादव आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
News Collection : चोरी के 14 चक्का ट्रक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार https://t.co/GHOFTlhHQd pic.twitter.com/uWraA9CRYB
— ईस्ट न्यूज़ 24X7 (@eastnews24x7) March 1, 2022
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.