अग्रवाल महिला मण्डल, बबेरू विधायक एवं अधिवक्ता संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

अग्रवाल महिला मण्डल ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल बांदा द्वारा शहर के एक रेस्टोरेंट में होली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया राधाकृष्ण की झांकियों के साथ नृत्य और फूलों की होली खेली गई कार्यक्रम में कल्पना अग्रवाल अध्यक्ष प्रीति गोयल मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया सुगंधा सुगंधा अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सरिता, अंजना, रीना, अर्पिता मनीषा, शालिनी एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

बबेरू विधायक ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

  • सपाईयो ने एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
  • पूर्व विधायक चन्द्रपाल के आवास में भी हुआ आयोजन

बबेरू/बांदा। मंगलवार को बबेरू विधायक विशंभर यादव के द्वारा एक मैरिज हाल में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न गांवो से एवं जिले आए व्यक्तियों ने  गुलाल लगाकर गले से गले मिलकर बुढ़वा मंगल होली हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई। विशंभर सिंह यादव विधायक बबेरू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।इसी प्रकार पूर्व विधायक व भाजपा नेता चन्द्रपाल कुशवाहा के आवास पर भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर विशम्भर सिंह यादव के होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, छात्र सभा, इस मौके पर शिव शंकर सिंह पटेल पूर्व मंत्री, लाखन निषाद विधानसभा अध्यक्ष, दिलीप सोनी नगर अध्यक्ष, अखिलेश पाल जिला कार्यकारिणी सदस्य, जय किशन, मूलचंद यादव, संजीव यादव, देवराज यादव, राजू यादव फौजी, गया यादव जिला कोषाध्यक्ष, सुधीर  अग्रहरी अध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन, राजेश साहू जिला मंत्री. अरविन्द कसौधन जिला उपाध्यक्ष, बसंत गुप्ता, कामता प्रसाद सोनी,  सैकड़ों की तादाद पर भीड़ उपस्थित रहे।

उधर भाजपा सरकार पुनः बनने पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने अपने आवास पर बड़े धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह संपन्न हुआ, इस मौके पर उपस्थित लोगों में  माया श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, मधु गुप्ता मंडल मंत्री, प्रीति चित्रांशी, सुनीता यादव, रंजना मौर्य, रन्नो देवी, गायत्री मौर्य, पुष्पा गुप्ता, गीता श्रीवास्तव, सुधा सिंह, गुड़िया, मीरा गुप्ता, विजय पाल सिंह चेयरमैन, विशोषण पांडे, मनोज मिश्रा, रामनरेशमिश्रा, अनुकूल मिश्रा, संदीप सिंह,  पंकज द्विवेदी, सुधीर कुशवाहा, मनीष राजपूत, मुन्नीलाल गुप्ता, बृजेश गुप्ता, एवं उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष सुधीर अग्रहरी, महामंत्री श्यामाचरण गुप्ता, मंत्री राजेश साहू, आदि सैकड़ों से भी ज्यादा लोग होली का आनंद लिया।

अधिवक्ता संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

  • अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के प्रतिष्ठान में हुआ आयोजन

अतर्रा/बांदा। अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में एक और जहां होरी गीतों के माध्यम से कलाकारों ने होली में रंग बरसाया वही ठंडाई भांग का जमकर दौड़ चला। मंगलवार को अधिवक्ता संघ की ओर से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर की एजेंसी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंडी गीत गायकों ने होली गीतों के माध्यम से जमकर समा बांधी संघ के अध्यक्ष श्री राठौर व महासचिव मनोज द्विवेदी ने सभी को अबीर लगाकर गले मिलते हुए एक दूजे के होली की शुभकामनाएं।

इस दौरान सिविल जज नितिन सिंह उप जिलाधिकारी वीरेंद्र तिवारी तहसीलदार विजय प्रताप सिंह आदि का अधिवक्ताओं ने गुलाल लगाकर स्वागत किया। आयोजक श्री राठौर ने कहा कि होली के दिन से लोगों के आपस के पुराने राग द्वेष मिट जाते हैं इस दौरान इलदर्स कमेटी के अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी, अरविंद पांडे, सूरज बाजपेई, राजेश द्विवेदी, विनय मिश्रा, राम नरेश यादव, सुशील गुप्ता, अनपत सैनी, अमर बाबू सचदेवा, बृजमोहन सिंह राठौर, लखन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ