हर कोई 4-6 भारतीय क्रिकेटरों के नाम जानते है, पर कुछ ऐसे भी नाम है जिन्हें आप नहीं जानते, आइए जानें


महेश मिश्रा, संवाददाता, स्पोर्टस

परिवर्तन प्रकृति का नियम है। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा है। समय के साथ – साथ खेल में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। उसी तरह से क्रिकेकटरों का भी समय दर समय बदलाव देखने को मिला है। चलिए आपका समय बचाते हुए आपको बहुत से क्रिकेटरों के नाम गिनाते है जो इस प्रकार है-

विराट कोहली

विराट कोहली (जन्म: 5 नवम्बर 1988) भारतीय क्रिकेट टीम के एक दिवसीय क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट, व टी 20 आई फॉर्मेट के क्रिकेटर हैं। एक सुरुचिपूर्ण दाएं हाथ के बल्लेबाज कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वे सन् 2008 की अंडर–19 क्रिकेट विश्व कप विजेता दल के कप्तान भी रह चुके है।

सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंडुलकर(जन्म: 24 अप्रैल 1973) क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ में माने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।      

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी रांची, झारखंड, में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके हैं।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। अनिल कुंबले की तरह रविचंद्रन अश्विन भी अभियांत्रिकी की पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट में कैरियर बनाने को प्राथमिकता दी।

ज़हीर ख़ान

ज़हीर खान एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे मुख्यतः उनकी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और बाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गति की गेंदबाज़ी करते हैं।

युवराज सिंह

युवराज सिंह भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंदों में 6 छक्के मार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं। अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया।

कपिल देव

कपिल देव रामलाल निखंज भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में उनकी गणना होती है। वे भारतीय क्रिकेट के कप्तान के पद पर रह चुके हैं। 1983 के क्रिकेट विश्वकप में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। और उनके नेतृत्व में टीम ने विश्वकप जीतने का गौरव प्राप्त किया।

सौरव गांगुली

सौरव चंडीदास गांगुली, दादा नाम से के रूप में जाने जाते हैं, जो पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं। वर्तमान में, वो क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त है साथ ही विजडन इंडिया के साथ संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष भी है।

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यह जिम लेकर के बाद विश्व के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। अनिल कर्नाटक प्रदेश के बंगलोर नगर के निवासी हैं। इनके सम्मान में इस नगर के एक सबसे मुख्य चौराहे को अनिल कुंबले चौराहा का नाम दिया गया है।

वीरेन्द्र सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी "वीरू" ही कहते हैं। वैसे उन्हें "नज़फ़गढ़ के नवाब" व "आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर" के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं।

रवि शास्त्री

रविशंकर जयदृथ शास्त्री एक भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी खेल कमेंटेटर और वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच है। इन्होंने बतौर क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 1981 से 1992 तक टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर भारत के क्रिकेट के पूर्व-खिलाड़ी हैं। सुनील गावस्कर वर्तमान युग में क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इन्होंने बल्लेबाजी से संबंधित कई कीर्तिमान स्थापित किए। इनका जन्म 10 जुलाई 1949 को मुम्बई में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम मार्शनील है।

गौतम गंभीर

  • भारत की संसद के सदस्य

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिये क्रिकेट के सभी प्रारूप में खेला हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वे दिल्ली डेयरडेविल्स, और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

  • पूर्व भारत की संसद के सदस्य

मोहम्मद अजहरुद्दीन मसऊदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे थे। इनका जन्म 8 फरवरी,  1963 को हैदराबाद में हुआ था। अजहरुद्दीन मसऊदी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट कॅरियर की शुरुआत 1984 - 85 में इंग्लैंड के विरुद्ध की थी। उन्होंने 99 टेस्ट मैचों में 45.03 की औसत से कुल 6215 रन बनाए हैं।

जवागल श्रीनाथ

जवागल श्रीनाथ एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। श्रीनाथ अपने समय में भारतीय टीम के लिए टेस्ट तथा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला करते थे।

बिशन सिंह बेदी

बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था; वे पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुख्यतः बाएं हाथ के परंपरागत गेंदबाज़ थे। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला है और वे प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा भी थे। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है।

दिलीप वेंगसरकर

दिलीप वेंगसरकर भारत के भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इन्होंने टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय क्रिकेट दोनों में एक समान प्रसिद्धी हासिल की। कुछ वर्षों के लिये इन्होंने भारतीय क्रिकेट दल के कप्तान की भूमिका भी निभाई।

इरफ़ान पठान

इरफ़ान पठान एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो बाएं हाथ से गेंदबाजी और बाएं ही हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। ये मुख्य रूप से तो गेंदबाज है लेकिन ये हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में आते हैं।

गुंडप्पा विश्वनाथ

गुंडप्पा विश्वनाथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने 1967 में अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में 230 रन बनाए थे। गुंडप्पा विश्वनाथ 1970 के दशक में भारतीय बैटिंग की रीढ़ थे। वे इस दशक में सुनील गावस्कर के बाद निर्विवाद रूप से सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहे। वे बैकफुट पर बहुत अच्छा खेलते थे।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक हिमांशु पण्ड्या, जो कि भारतीय क्रिकेट का एक उभरता खिलाडी है, का जन्म 11 अक्टूबर 1993 में सूरत, गुजरात में हुआ था, एक हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ये भारतीय क्रिकेट टीम, बड़ौदा क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं।

सुरेश रैना

सुरेश रैना भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है । वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज है। भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

रविन्द्र जडेजा

रविन्द्रसिन्ह अनिरुद्धसिन्ह जडेजा एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सौराष्ट्र का और भारतीय प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं वे 2008 में मलेशिया में विश्व कप की विजयी भारतीय U-19 क्रिकेट टीम का भी हिस्सा थे।

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है, जो घरेलू प्रतियोगिताओं में मुंबई के लिए खेलते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं। ये दाएँ हाथ से तेज गति की गेंदबाजी करते है तथा ये लगभग 140 किलोमीटर की गति से गेंदबाजी करते हैं। मोहम्मद शमी रिवर्स स्विंग के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

आशीष नेहरा

आशीष दीवनसिंह नेहरा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ष 1999 तक भारत की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में ये अपनी विविधता के लिए जाने जाते जाते हैं। ये अपनी गति, सटीकता, रेखा और लंबाई में चतुरता एवं गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता के कारण ये जाने जाते हैं।

एस. श्रीसंत

शान्ताकुमारन श्रीसंत साधारणतः श्रीसंत pronunciation ·, एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे दाहिने हाथ के तेज़-मध्यम गेंदबाज और दाएं हाथ के अंतिम-क्रम के बल्लेबाज हैं। प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में, वे केरल और भारतीय प्रीमियर लीग में कोची टस्कर केरल के लिए खेलते हैं।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह लगातार 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, जिससे वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज बन जाते हैं। वह इन-स्विंगिंग यॉर्कर डिलीवरी में भी माहिर हैं।

ऋषभ पंत

ऋषभ राजेंद्र पंत एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिनका जन्म रुड़की, उत्तराखंड में हुआ था। इनका पैतृक निवास 'पिथौरागढ़' जनपद के गंगोलीहाट तहसील के पाली नामक गाँव मे है। ऋषभ पंत घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। पंत मुख्यतः बल्लेबाजी और विकेटकीपर के लिए जाने जाते हैं। इनके और भी रिकॉर्ड है।

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ये घरेलू क्रिकेट गुजरात क्रिकेट टीम के लिए एक हरफनमौला के रूप में खेलते हैं। ये गुजरात के पाटीदार है एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ स्पिन गेंदबाज हैं। इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 15 जून 2014 को अपने वनडे कैरियर की शुरुआत की।

उमेश यादव

उमेश कुमार तिलक यादव देवरिया जिले के एक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में विदर्भ क्रिकेट टीम, भारतीय राष्ट्रीय टीम और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं।

शिखर धवन

शिखर धवन एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। वह एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और सामयिक दाएं हाथ के ऑफ़ब्रेक गेंदबाज है। जिन्हे अक्सर गब्बर की संग्या दी जाती है|तथा ये भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है । इन्हें सर्वश्रेठ क्रिकेट खिलाड़ी के लिए वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अजीत आगरकर

अजित भालचंद्र अगरकर भारतीय टीम के एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

पीयूष चावला

पियुश चावला भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। जो कोलकाता नाईटराइडर्स की तरफ से आईपीएल में स्पिन बोलिंग करते हैं। और भारत से भी खेलते हैं।तथा यह युवा बॉलर है।

लाला अमरनाथ

लाला अमरनाथ या नानिक अमरनाथ भारत के क्रिकेट के खिलाड़ी थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाया था। वे भारत के पहले आलराउंडर थे जिन्होंने बल्ले के अलावा गेंद से भी अपने विरोधियों की नाक में दम किया। उन्हें भारत सरकार द्वारा सन 1991 में खेल के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा; जन्म 2 सितंबर 1988 एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी 20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह दाहिने हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते है। 18 साल की उम्र में, शर्मा को 206 -7 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।

विजय हजारे

विजय सैमुअल हज़ारे भारतीय राज्य महाराष्ट्र से भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। वो 1951 से 1953 के मध्य भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टेस्ट-क्रिकेट में प्रथम सफलता दिलाई। सन् 1960 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया। उनका 18 दिसम्बर 2004 को निधन हो गया।

पॉली उम्रीगर

पॉली उम्रीगर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। उन्होंने बॉम्बे क्रिकेट टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला एवं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट लिए खेले। उन्हें वर्ष 1962 में भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

मंसूर अली ख़ान पटौदी

मंसूर अली ख़ान पटौदी एक भारतीय क्रिकेटर और पटौदी के नौवे नवाब थे। उनका विवाह 27 दिसम्बर 1969 को भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से हुआ। उनकी तीन संतानें हैं, सैफ़ अली ख़ान, सोहा अली ख़ान और सबा अली ख़ान हैं।

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो दाएँ हाथ से लेगब्रेक गेंदबाजी करते हैं तथा निचले क्रम के दाएँ हाथ के बल्लेबाज है। अमित मिश्रा घरेलू मैच रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेलते हैं तथा 2017 इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल रहे थे।

अंबाती रायडू

अंबटि तिरुपति रायुडु, एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वो दायें हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और दायें हाथ के ऑफ़-ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी घरेलू भारतीय प्रथम श्रेणी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करता है और सूची में एक से मेल खाते हैं, और ट्वेंटी - 20 टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस से खेलते थे।

विजय मर्चेंट

विजय सिंह माधवजी मर्चेंट, असली नाम विजय माधव ठाकरसे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और कभी-कभी दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाज करते थे। विजय ने बॉम्बे क्रिकेट टीम के साथ-साथ 1929 और 1951 के बीच भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलें।

नमन ओझा

नमन विनयकुमार ओझा, एक भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर हैं। वह भारत के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व भी कर चुके है। उन्होंने 28 अगस्त 2015 को श्रीलंका के खिलाफ भारत की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट टेरेंस रोजर बिन्नी एक भारतीय क्रिकेटर है जो घरेलू रणजी ट्रॉफी मैच कर्नाटक की ओर से खेलते है। बिन्नी दाएँ हाथ से बल्लेबाजी तथा मध्यम गति की गेंदबाजी करते है।

मुरली विजय

मुरली विजय एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। यह भारतीय टेस्ट टीम के एक नियमित खिलाड़ी है। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तमिलनाडु और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का भी प्रतिनिधित्व करता है।

प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

मनीष पांडे

मनीष कृष्णानंद पांडेय एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। मुख्य रूप से एक दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स में का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ