FOUR CRIME NEWS : देवर के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश, आगे क्या हुआ? आइए जानें

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

देवर के साथ मिलकर महिला ने रची थी अपहरण की साजिश

  • अपहरण किए जाने की साजिश की घटना का एसओजी ने किया खुलाशा
  • विरोधियों से रकम ऐंठने के लिए महिला ने अपहरण की रची थी साजिश 

बांदा। पिछली चार फरवरी को परिवार सहित हुए महिला के अपहरण की फर्जी घटना का खुलाशा हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र तथा क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज थाना जसपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाथा के गीता देवी पत्नी दिनेश कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष तथा उसकी पुत्री खुशबू उम्र 16 वर्ष एवं लड़के शिवा 14 वर्ष, कृष्णा 12 वर्ष और राजा बाबू 09 वर्ष के अपहरण की घटना की साजिश का खुलासा किया गया। 

जानकारी के अनुसार बीती 4 फरवरी को बस स्टैण्ड बांदा से कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लेने के बारे में उक्त गीता के देवर कमलेश कुशवाहा पुत्र बच्ची कुशवाहा द्वारा सूचना दी गई थी। जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व स्वाट टीम के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह चौकी प्रभारी मर्दन नाका द्वारा की गई। तो मोबाइल काल डिटेल तथा सर्विलांस से यह ज्ञात हुआ कि उक्त सभी पांचों 05 फरवरी को ही लुधियाना पंजाब पहुंच गए थे और इनके द्वारा साजिश के तहत अपना अपना मोबाइल बंद करके उसी मोबाइल सेट में दूसरा सिम लगा लिया गया था। 

ताकि गीता देवी की पुत्री खुशबू उम्र 15 वर्ष के संदर्भ में थाना जसपुरा पर पंजीकृत मुकदमा पक्सो एक्ट के मुकदमे में विपक्षी गांव के ही कमतू कुशवाहा व उसी मुकदमे में जेल में निरुद्ध मोहन कुशवाहा के परिजनों से भारी-भरकम राशि की वसूली की जा सके। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग के संदर्भ में सुलह समझौते के नाम पर उपरोक्त कमलेश कुशवाहा व उसके बहनोई पुत्तन कुशवाहा निवासी मूसेपुर थाना ललौली फतेहपुर द्वारा पूर्व में भी 500000 की वसूली की बात किए जाने का तथ्य प्रकाश में आया है। 

उपरोक्त गीता देवी व उनकी पुत्री खुशबू एवं पुत्रों शिवा कृष्णा तथा राजा बाबू को लुधियाना पंजाब से उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम द्वारा जाकर बरामद कर लिया गया। मामले की जांच से गीता देवी व बच्चों का अनुपम सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी हथगांव थाना हथगांव फतेहपुर के साथ 04 फरवरी 2022 को ही रेलवे स्टेशन बांदा से ही ट्रेन पकड़ कर लुधियाना जाने की बात प्रकाश में आई है। प्रकरण में झूठी सूचना देने के आरोप में तथा उपरोक्त मुकदमे में पैसा वसूली की बाबत उपरोक्त गीता व कमलेश कुशवाह एवं कमलेश कुशवाहा के जीजा पुत्तन कुशवाहा के विरुद्ध थाना जसपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


यात्रियों के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार करे जीआरपी पुलिसः इमरान

  • जीआरपी एसपी ने किया रेलवे थाने का निरीक्षण

बांदा। मंगलवार को रेलवे जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण एसपी जीआरपी मोहम्मद इमरान द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मिली कमी को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश साथ यात्रियों के प्रति अच्छा वहवार रखने की सलाह दी।यात्रियों के साथ मित्र पुलिस बन कर करे काम एसपी जीआरपी तकरीबन तक घंटे तक किया थाने का निरीक्षण के बाद झांसी रवाना हो गए। एसपी जीआरपी ने निरीक्षण में दौरान ऑफिस रिकॉर्ड माल खाना से संबंधित अन्य प्रकार के डाक्यूमेंट्स चेक किए, एवं सभी आर्म शस्त्र आदि का बारीकी से निरीक्षण किया और उनको गहराई के साथ देखा उसके बारे में में जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि यह थाने निरीक्षण वर्ष 2021 का है जिस के क्रम में यहां उपस्थित हुए हैं और यह भी बताया कि जो भी कमियां होंगे उनको सुधार करने का निर्देश दिया जाएगा। यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। वही एसपी जीआरपी ने कहा की जो जीआरपी के लोग यहां रह रहे है। उनकी क्या अवशक्ता है। जो मेरे स्तर से पूरी की जा सके वो पूरी की जाएगी। साथ ही थाने के दो रिकॉर्ड है उनको ठीक के लिए जा जो थाने की संपत्ति या है उनको एकत्र कर लिया जाए विगत वर्ष जो कमियां गई उनको दूर किया जा सके। हमारी ट्रेन सुरक्षित रहें, ट्रेन पर चलने वाले हर यात्री और महिलाएं सुरक्षित रहे।

दबंगों ने किया जीना मुहाल, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

  • अधिवक्ता पर लगाया डकैती डलवाने का आरोप

बांदा। दबंगों से पीड़ित व्यक्ति ने अधिवक्ता पर डकैती डलवाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उक्त अधिवक्ता सहत दंबों ने उसका जीना दूभर कर दिया है। डीएम को दिये शिकायत पत्र में ग्राम राधौपुर थाना कमासिन तहसील बबेरू मूल निवासी किरपाल पुत्र जगन्नाथ ने जिलाधिकारी कार्यालय बांदा पहुंचकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि वह गरीब आदमी किसी तरह मेहनत करके अपने परिवार का पालन करता है। 

उसके गांव कुछ दबंग लोग पैसे वाले तानाशाही और गुण्डे किश्म के है जिन्होंने उसका रहना मुश्किल कर दिया है। बीती 9 मार्च को घर में दिन दहाड़े डकैती डाली है। डैकती में चोरी किया हुवा दैनिक उपयोग की सारी चीजे चुरा ले गये थे। पीड़ित आरोप लगाते हुए आगे बताया कि पेशे से एक वकील के द्वारा उसके घर में डकैती डलवायी गई है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।


अपर जिला जज और डीएम एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

  • डीएम ने जेल प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश, कोई भी अनाधिकृत सामान नहीं आना चाहिए

बांदा। जनपद न्यायाधीश के साथ जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा आज संयुक्त रूप से मंडल कारागार बांदा का रूटीन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बैरक में बंद बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई किसी भी बंदी द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं बताई गई। बंदियों एवं बैरक की सघन तलाशी के दौरान कोई भी अनाधिकृत सामग्री नहीं पाई गई। 

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मंडल कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार के अंदर कोई भी अनाधिकृत सामग्री किसी भी दशा में अंदर न लाने दिया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।निरीक्षण के समय उपस्थित अपर जिला जज तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ