FOUR GOOD NEWS: बांदा जनपद में बह रही है भक्ति ज्ञान की धारा, नगर वासियों ने लिया कथा का आनंद


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

रूक्मणी विवाह की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

  • श्रीमदभागवत कथा का का हो रहा आयोजन

तिंदवारी/बांदा। कस्बे के काली माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक गोपाल दास जी महाराज ने भगवान कृष्ण का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कल्यवान का वध, उद्धव गोपी संवाद, ऊद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय कथा का श्रवण कराया गया। महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। 

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। रुक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कथा मंडप में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मणी पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।

कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है। इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। यदि कोई कमी रहती है, तो वह मात्र संकल्प की होती है। संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे उन्होंने महारास लीला उद्धव चरित्र, कृष्ण मथुरा गमन और रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर विस्तृत रुप से कथा सुनाई। परीक्षित रूप में दुर्गा प्रसाद शिवहरे व उनकी धर्मपत्नी मिथलेश शिवहरे ने कथा सुनी।इस दौरान कस्बे समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे।

जीवन में सफलता के लिए धैर्यवान होना जरूरीः पं. महेन्द्र कृष्ण

  • ओरन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिन

ओरन/बांदा। नगर के प्रसिद्ध तिलहर देवी  मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास पंडित महेंद्र कृष्ण महाराज द्वारा रुक्मणी विवाह का प्रसंग का सुंदर वर्णन करते हुए कहा जीवन में सफलता प्राप्ति के लिये धैर्यवान,चरित्रवान और कार्य में दृढ़निश्चयी होना नितांत आवश्यक है। सत्संग से ही चरित्र का निर्माण होता है स  हम अपने शील और चरित्र को सुरक्षित रखकर समस्त क्षेत्रों में अग्रगामी बने। मनुष्य के चरित्र की शुचिता सत्संग,भगवत्कथा के माध्यम से होती है स भगवान् श्रीकृष्ण का समग्र जीवन अधर्म के संहार तथा धर्म के संरक्षण में व्यतीत हुआ,वेद शास्त्र प्रतिपादित सिद्धान्तों का सारसर्वस्व उनकी वाणी गीता में प्रदीप्ततर है।

हमें उनकी श्रीमद्भगवद्गीता के सिद्धान्तों के अनुसार जीवनयापन का सुदृढ़ संकल्प स्वीकार करना चाहिए। ऐसा करने से हम न केवल आत्मजीवन को सुशक्त कर सकेंगे, अपितु अशान्ति की प्रबल ज्वाला से परितप्त विश्वमानवता को ज्ञानवारिद का शीतलजल संप्रदान कर सकेंगे। कथा स्थल पर राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। रुक्मिणी विवाह की मनोहर झांकी मे कथा व्यास द्वारा प्रस्तुत भजन पर सभी भक्तो ने  आनंद लिया तथा भाव विभोर होकर झूम उठे। 

कथा यजमान मुन्ना प्रसाद गुप्ता व श्रीमती रमाकांती गुप्ता, साकेत बिहारी शिवहरे, रमाकांत त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, शिवम शिवहरे रोहित, श्रीकांत शिवहरे, आशू शिवहरे,राम सरन,सुरेश शिवहरे सहित सैकड़ों की संख्या में माताएं बहने एवं श्रोता भक्त उपस्थित रहे। समस्त नगर वासियों ने कथा का आनंद लिया।

धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे की जयंती

  • नरैनी रोड स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में हुआ आयोजन

बांदा। राष्ट्र संत गाडगे सेवा समिति बांदा के तत्वधान में संत गाडगे के 146 में जन्मोत्सव कार्यक्रम आज काशीराम स्मृति उपवन नरैनी रोड स्थित बांदा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरदीत सिंह माथुर (राष्ट्रीय सरंक्षण गाडगे यूथ ब्रिगेड भारत) के संत गाडगे जी को जन जन तक पहुंचाने की बात कही उन्होंने कहा कि संत गाडगे एक महान समाज सुधारक व शिक्षा के महत्व के समाज को समझाने के अनेकों प्रयत्न किए।

विशिष्ट अतिथियों में विजय कुमार चौधरी डिप्टी कमिश्नर मुख्य विकास उत्तर प्रदेश, राजा राम गुरुदेव पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी न्यायालय, शिव शरण पूर्व जेलर, डॉ श्याम प्रकाश अनुरागी सुल्तानपुर ने संत गाडगे जी पर अपने अपने विचार व्यक्त किए कहां गाडगे जी ने पाखंड अंधविश्वास समाज की कुरीति बताया। संत गाडगे ने शिक्षा के उन्नयन से समाज व राष्ट्र के उत्थान को बताया। 

इस कार्यक्रम में नंदकिशोर, अर्चना भारती, मनीष कुमार, अंजली वर्मा, अशोक बुंदेला, शिवप्रसाद, मोहनलाल राज, जयकरण, शिवमंगल, जेपी वर्मा, जय करण भूषण कुमार, मनीष कुमार डॉक्टर अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

बांदा। रविवार को एमपी बिरला सीमेंट कंपनी द्वारा आज बांदा नरैनी रोड स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बांदा, कर्वी, महोबा एवं हमीरपुर जिले के सम्मानित व्यापारियों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर ब्रांच हेड निशांत भूषण पांडे ने समारोह में पधारे सभी लोगों का अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अमिताभ त्रिपाठी ने अपने शब्दों में डीलरो का उत्साह वर्धन किया। टेक्निकल हेड पवन रावत ने अपने नए ब्रांच रक्षक के बारे में जानकारी दी। समारोह में स्थानीय अधिकारी विवेक गुप्ता, सुधांशु पांडे, शुभेंदु चौधरी, सुरेश अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, अजय अग्रवाल ने उपस्थित दर्ज कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ