राजेश कुमार शास्त्री, ब्यूरोचीफ
सिद्धार्थनगर। महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी नें चलाया जागरुकता अभियान। मिली जानकारी के मुताबिक डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अजय कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व राजेश कुमार मौर्य थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार सिद्धार्थनगर के अगुवाई में महिला बीट पुलिस अधिकारी थी।
इनके अलावा महिला आरक्षी ममता मिश्रा, महिला आरक्षी ओमलता शुक्ला द्वारा महिलाओं, बच्चों के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे जनपद के क़स्बा व थाना पथरा बाजार में जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।



0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.