FOUR CRIME NEWS : महिला से लूट के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ऐसा कारनामा जिसे पढ़ कर आपके उड़ जाएंगे होश


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ


आपरेशन क्लीन के तहत पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता

  • ई-रिक्शा से जा रही महिला से लूट लिये थे एक लाख

बांदा। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिसमें पुलिस ने बैंक से पैसे निकालकर जाने वाले ग्राहकों को लूटने वाले गैंग के दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगने के बाद घायल हो गये हैं। जिनका को जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उपचार कराने के बाद उनको जेल भेज दिया गया है। एसपी के अनुसार एमपी के जिले छतरपुर के रहने वाले हैं ये दोनों अभियुक्त बैक से पैसा निकालते समय लोगों का पीछा करते हुए रास्ते में सूनसान स्थान पाकर लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। 

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक से रुपया निकालकर अपने घर जाने वाले लोगों को टारगेट कर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होने बताया कि गिरोह के लोग बांदा के अलावा चित्रकूट, महोबा में भी लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। कहा कि एक माह पूर्व बदौसा थाना क्षेत्र में रिक्शा से जा रही एक महिला को इन बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया था। 

महिला बैंक से एक लाख रुपए निकालकर लाई थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। सर्विलांस के जरिए इन बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी। मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर  चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी अतर्रा और बदौसा के बीच दोनों बदमाश बाइक में दिखाई पड़े जिन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई । जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों में राम सिंह और सनी सिंह छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।जो बैंक से पैसा निकाल कर जाने वाले पर नजर रखते थे और जहां सुनसान जगह मिलती थी उन्हें लूट का शिकार बनाते थे। ज्यादातर बदमाश महिलाओं या वृद्ध लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पकड़े गए दोनों लोग में एक व्यक्ति बैंक के बाहर बाइक लेकर खड़ा रहता था और दूसरा व्यक्ति बैंक के अंदर रेकी करता था।

जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिलती थी कि अमुक व्यक्ति बड़ी रकम लेकर जा रहा है। तभी दोनों बाइक से उनके पीछे लग जाते थे और सुनसान जगह पर लूट लेते थे। दोनों बदमाशों पर छतरपुर मध्य प्रदेश कितने मामले दर्ज हैं,इस बारे में छतरपुर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।साथ ही इनकी अवैध संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। अगर इनकी अवैध संपत्ति मिली तो उसे भी कुर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बदमाश केवल बांदा ही नहीं आसपास के जनपदों में भी लूट की घटना को अंजाम देते थे।

दो सगे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन घायल

बबेरू/बांदा। जनपद के मरका थाना क्षेत्र के गौरी ताला पर दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडे चले बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी चोटें आई हैं।  जिनको पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। जहां पर पति पत्नी की गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया हैं। मामला बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी ताला गांव का है। जहां के रहने वाले दयाराम पुत्र झल्लू उम्र 60 वर्ष ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भाई रामप्रसाद उम्र 50 वर्ष की गाय 2 दिनों से मृत दरवाजे के सामने पड़ी थी, जो बदबू देने लगी थी, और लोग बीमार पड़ रहे थे।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस गाय को गांव से बाहर फेंकवा दो या दफन करवा दो, तो वह लाठी-डंडों से मुझको मारने पीटने लगा अभी मेरी पत्नी राजकुमारी उम्र 56 वर्ष, मुझे बचाने पहुंची तो उसको भी मारा पीटा है। जिससे हम दोनों लोग घायल हो गए है। तब मैंने भी भाई के साथ मारपीट किया हैं  जिससे भाई राम प्रसाद भी घायल हुआ। इसके बाद मरका थाने पर हमने शिकायत किया है, पुलिस के द्वारा हम तीनों घायलों को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद मुझको और मेरी पत्नी राजकुमारी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

वही डॉक्टर ऋषिकेश सिंह के द्वारा बताया गया कि, पुलिस के द्वारा 3 लोगों को घायल अवस्था पर बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए गए थे जिनका मेरे द्वारा प्राथमिक उपचार व मेडिकल करने के बाद दयाराम पुत्र झल्लू उम्र 60 वर्ष राजकुमारी पत्नी दयाराम उम्र 56 वर्ष जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही रामप्रसाद पुत्र लल्लू की मामूली चोटें आई थी, जिनका मेडिकल उपचार करवाने के बाद भेज दिया गया हैं।वहीं मरका थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सरोज के द्वारा बताया गया की मारपीट का मामला गौरी ताला से आया था। जिसमें 3 लोग घायल थे, दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त कर ली गई है, और तीनों का मेडिकल उपचार करवाने के लिए भेजा गया है। इनकी मारपीट की घटना की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी।

महिला थाना प्रभारी ने ली मनचलो की क्लास

बांदा। महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह का चला मन चलो पर चाबुक जिले के तमाम मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों की क्लास लगातीं नजर आईं। आपको बता दें कि जनपद बांदा में चल रहे एंटी रोमियो टीम की प्रभारी संगीता सिंह महिला थाना प्रभारी ने आज जनपद के तमाम जगहों को मंदिरों पर मनचलों पर चाबुक चला जिसमें तमाम लड़कों को सीख दी व तमाम लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह महिला कांस्टेबल रचना यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस ने पैदल गस्त कर लिए सुरक्षा का जायजा

पैलानी/बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उसी के क्रम में आज शुक्रवार की शाम को थाना जसपुरा के द्वारा जसपुरा कस्बे में पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को चेक किए। गश्त के दौरान जसपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे। जसपुरा थाना प्रभारी ने पैदल गश्त के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर अशान्ति फैलाने वाले लोगों के बारे में जानकारी लिया। वही पुलिस को देखकर अपराधी किस्म के तथा नशेड़ी प्रवति के लोग इधर उधर भागने के लिए मजबूर हो गए।


अन्य खबरों को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर जाएं - SIX NEWS : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, ऐसे ही अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ