Good News : जल शक्ति राज्यमंत्री बनने के बाद कस्बे पहुंचे रामकेश निषाद, उसके बाद जो हुआ जिसे देख कर आप रह जाएंगे दंग



अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

जल शक्ति राज्यमंत्री बनने के बाद कस्बे पहुंचे रामकेश का हुआ भव्य स्वागत

पैलानी/बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे रामकेश निषाद का भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद बांदा जनपद के तिंदवारी विधानसभा में चुनाव जीतकर पहुंचे रामकेश निषाद को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य मंत्री बनाया गया है। जिसमें उनको जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद आगमन पर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। जिस का नजारा देखने को मिला मंत्री के बार्डर में आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनमानस में खुशी की लहर रही एक जश्न में तब्दील हो गया। 

 

मंत्री के स्वागत में सड़कों पर फूल मालाओं से लैस होकर लोगों ने स्वागत किया जैसे ही रामकेश निषाद का काफिला गृह जनपद की सीमा में प्रवेश होता गया धीरे-धीरे गाड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ फूल मालाओं के द्वारा स्वागत होता गया कहीं-कहीं जनमानस ने होली के जैसे फूल मालाओं से जश्न मनाया एक दूसरे पर फूलदार कर इजहार करते हुए मंत्री का स्वागत किया। जसपुरा कस्बे में वर्तमान प्रधान सुनीता सिंह पत्नी राजू सिंह के दरवाजे में पहुंचकर भाषण दिया।

भाषण के दौरान मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे चुना है मैं जनता के सहयोग के लिए सदा आभारी रहूंगा और सरकार ने मुझे राज्य मंत्री का दर्जा दिया है जिससे मेरे द्वारा बुंदेलखंड का विकास किया जाएगा स्वागत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल उर्फ गुड्डू सिंह दीपक सिंह गौर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह उर्फ राजू प्रधान निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकरण सिंह उर्फ बच्चन भैया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिन्दवारी राजेश कुमार निषाद एडवोकेट इलाहाबाद गया प्रसाद निषाद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह रामबाबू प्रजापति महेश निषाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सहित भाजपा के कार्यकर्ता अंकित तिवारी नारायण सिंह छोटू तिवारी मुन्ना निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

जल शक्ति मंत्री को दीपक सिंह गौर ने किया भव्य स्वागत

जल शक्ति राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे रामकेश निषाद का जिले के सीमा पर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सिंह गौर ने भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दीपक सिंह गौर ने स्वागत के बाद राज्यमंत्री रामकेश निषाद के साथ में ही पहुंचकर जसपुरा कस्बे में प्रधान सुनीता सिंह पत्नी राज बहादुर सिंह के यहां पहुंचकर लोगों से हालचाल जाना। भाजपा नेता दीपक सिंह के गौर के द्वारा की गई राज्यमंत्री रामकेश निषाद की आगुवानी से राज्यमंत्री गदगद हो गए। उन्होंने दीपक सिंह गौर आभार जताते हुए उनको गले से लगा लिया। 

अन्य खबर को पढ़ने के लिए - नवरात्र : भारत का नवसंवत्सर - सनातन को अपनाइए, सृष्टि को बचाइए 

प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने को होगा प्रयासः रामकेश निषाद

  • राज्यमंत्री को प्रथम बार जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
  • भाजपा नेताओं न कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को फूलमालाओं से लादा

बांदा। जनपद की तिंदवारी विधानसभा सीट से भाजपा परचम फहराने वाले नवनिर्वाचित विधायक रामकेश निषाद के उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की जनता द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पहली बार विधायक और पहली बार मंत्री बने रामकेश निषाद का भव्य स्वागत करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बांदा जनपद की सीमा तिंदवारी विधानसभा के जसपुरा मंडल अंतर्गत जसपुरा नगर में भारी मात्रा में एकत्रित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की जनता ने अपने चहेते विधायक का मंत्री बनने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। 

पेलानी डेरा में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए अपने निज निवास पेलानी डेरा पहुंचे जहां परिवारी जनों के बीच रहे। तत्पश्चात पपरेंदा में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए तिंदवारी कस्बा पहुंचे जहां विकास खंड कार्यालय परिसर में भाजपा नेता बच्चन सिंह, ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में भारी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों तथा गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा मैं आप सबके बीच का आपका ही बेटा, भाई और साथी हूं। आपके आभार स्नेह और आशीर्वाद से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। हम अपने क्षेत्र, जनपद सहित समूचे उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएंगे। 

राज्यमंत्री निषाद यहां के बाद मुंगूस, पचनेही, महोखर बाईपास होते हुए रायल इनफील्ड एजेंसी गए, तत्पश्चात कालू कुआं होते हुए ओवरब्रिज से बाबूलाल चौराहा स्थित काली देवी माता के दर्शन किए। इसके बाद स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण व जिला पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बांदा शहर के राजघाट मार्ग में स्थित नागा बाबा स्थान पर मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करते हुए, मढ़िया नाका स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का दर्शन किया और झंडा चौराहा, बलखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, बाकरगंज, स्टेशन तिराहा होते हुए स्टेशन ओवर ब्रिज से रोडवेज तिराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करते हुए अशोक लाट होते हुए संकट मोचन मंदिर के दर्शन किए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, राज बहादुर सिंह, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, दीपक सिंह गौर,पंकज रैकवार, मनोज पुरवार, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुशवाहा, प्रदेश आजाद, दिलीप राजपूत, अजय तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय, शिवनायक सिंह परिहार, अरुण शुक्ला, जगपत सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, रामेंद्र सिंह गौर, प्रकाश सेंगर, जगभान सिंह, चंद्र भूषण सिंह पटेल, आलोक मिश्रा, पंडित दिनेश द्विवेदी, अतुल सिंह, देवीदीन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर को पढ़ने के लिए - संत महात्मा ऋषि-मुनियों ने पेट की सफाई के लिये उपवास का बनाया नियम : बाबा उमाकान्त जी महाराज

हिन्दूनव वर्ष पर आरएसएस ने किया सरसंघचालक प्रणाम

  • आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार की मनाई जयंती

बांदा। शनिवार को हिंदू नव वर्ष चौत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2079 के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बांदा नगर के द्वारा आद्य सरसंघचालक प्रणाम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज ही के दिन संघ के संस्थापक परम पुज्यनीय डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बांदा जिले के जिला संघचालक जगन्नाथ पाठक एवं नगर संघचालक माननीय रामनाथ श्रीवास्तव के द्वारा डाक्टर हेडगेवार के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया एवं संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया कार्यक्रम में चित्रकूट धाम विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान मनोज जी ने अपने उदबोधन में डा हेडगेवार  के व्यक्तित्व व कृतित्त्व पर अपने विचार व्यक्त किये।


साथ ही बताया कि भारतीय संस्कृति कितनी प्राचीन है उज्जैन के राजा सम्राट विक्रमादित्य ने शको व हूणो को पराजित कर आज ही के दिन विक्रमी संवत प्रारंभ किया था इसी समय प्रकृति भी अपने नए स्वरूप में दिखाई देती है हम सभी शक्ति की उपासना भी करते हैं इसलिए हम सभी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। उन्होने सभी स्वयंसेवको को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला प्रचारक सक्षम, नगर प्रचारक लोकेंद्र, विभाग प्रचार प्रमुख सुरेंद्र पाठक, रूद्र प्रसाद मिश्रा, रमाशंकर श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह दिलीप एवं संघ के स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबर को पढ़ने के लिए - CRIME NEWS : मंगेतर ने बात करने से किया इंकार, युवती ने चूमा मौत का फंदा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ