- चंद्रभानु गुप्त राजनीति के थे पुरोधा : संजय कुमार सिंह
श्रेयांश सिंह सूरज, विशेष संवाददाता
बाराबंकी। भारत सेवा संस्थान द्वारा संचालित चंद्रभानु गुप्त नेत्र चिकित्सालय हथौंधा, कोटवा सड़क में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त की 120वीं जयंती मनाई गई। सुंदरकांड पाठ करने के पश्चात् हवन-पूजन कर संस्था के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संस्था के कार्याधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुप्त के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुप्त जी कर्मठ, ईमानदार, निष्ठावान एवम् मृदुल भाषी व देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। कंप्यूटर प्रशिक्षक संजय सिंह ने कहा कि श्री गुप्त जी एक शिक्षित व्यक्ति थे।
उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी0ए0 व एलएलबी की डिग्री प्राप्त की वहीं टाइप प्रशिक्षक सहजराम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 07 दिसंबर 1926 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1926 में देश की सेवा का बीड़ा उठाया। इन्हीं के द्वारा 1956 में मोती महल द्वारा संचालित यह संस्था गरीबों के उत्थान के लिए प्रारंभ की गई। इस अवसर पर संस्था से रचना मिश्रा, हेमलता, लक्ष्मीकांत तिवारी, अभिराम वर्मा, शशिकांत दीक्षित, पं0 विवेक शुक्ला व चंद्र प्रकाश यादव सहित समस्त कर्मचारी व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.