तिरंगा बांटकर बढ़ा रहे बांदा की ‘शोभा’
- पिछले तीस वर्षो में शोभाराम कश्यप बांट चुके है 33 हजार से अधिक झण्डे
बांदा। देश जहां इस समय आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाते हुए घर घर तिरंगा फहराने में जुटा है। वही जनपद बांदा निवासी शोभाराम कश्यप पिछले 30 वर्षों से लोगों को अपने हाथों से बनाए हुए तिरंगा झंडे बांटकर देशभक्ति की अलख जगाने में जुटे है। जो हर साल 1100 तिरंगे बांटते थे लेकिन इस वर्ष आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 3000 झंडे बांटने का लक्ष्य है। जिसे पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।
बांदा शहर के कटरा मोहल्ले में रहने वाले 70 वर्षीय शोभाराम कश्यप तिरंगा झंडे बांटकर जिस तरह से देश भक्ति की अलख जगा रहे हैं। इसके बारे में पूछने पर बताते हैं कि 1992 में जब जिले में विकराल बाढ़ आई थी उस समय लोग बाढ़ से घिर गए थे। पानी में डूब रहे थे उन्हें बचाने के लिए कोई सामने नहीं आ रहा था। मैं मछुआरा समुदाय से ताल्लुक रखता हूं मुझसे यह देखा नहीं गया और तब मैंने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर पानी में डूब रहे लोगों को बचाने में मदद की।
इस दौरान मैंने देखा कि लोग बाढ़ पीड़ितों को बचाने में भी जातिवाद कर रहे थे। तभी मेरे मन में लोगों देशभक्ति की भावना जगाने की इच्छा हुई। मैंने अपने साथियों के साथ रात भर में बिना किसी भेदभाव के छाबीतालाब और कंचन पुरवा में लोगों को बचाया था। दूसरे दिन सवेरे तत्कालीन डीएम शंकर दत्त ओझा अधिकारियों के साथ पहुंचे तब लोगों ने उन्हे बताया कि यहां के युवकों ने हमारे प्राण बचाए हैं तब डीएम ने मुझे बाढ़ का त्रासदी का संयोजक बनाया था और सम्मानित भी किया था।
तभी मैंने लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जगाने का संकल्प लिया और उसी वर्ष 15 अगस्त को 100 झंडे बनाकर स्कूली बच्चों में वितरित किया। जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई। इससे मेरा उत्साह बढ़ता गया मैंने हर साल 1100 तिरंगा बांटने का संकल्प लिया और यह सिलसिला 1992 से अब तक लगातार चल रहा है। पहले यह अभियान स्कूल कालेजों व अन्य प्रतिष्ठानों तक सीमित रहा लेकिन अब मेरे यह तिरंगे झंडे शहर के हर सरकारी गैर सरकारी कार्यालय स्वयं सेवी संस्थाओं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में वितरित किए जा रहे हैं।
अब तक मैंने 33,000 से अधिक तिरंगे झंडे बांटे हैं इस साल अमृत महोत्सव को देखते हुए 3000 तिरंगा झंडा बांटने का संकल्प है। अब तक लगभग 2400 सौ झंडे बांट चुका हूं। रोज सुबह से झंडे बनाने के लिए जुट जाता हूं और दोपहर बाद इन्हें वितरित करने का काम शुरू करता हूं। मेरे साथ कई सहयोगी भी हैं जो इस काम में लगे हुए हैं।
गौ रक्षा समिति ने उतारी केन नदी की आरती
- सभी भक्तों से पौधरोपण करने का आवाहन किया
- 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराने का किया आवाहन
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के सौजन्य से केन तट पर आयोजित होने वाली केन जल आरती मंगलवार को विधि- विधान के साथ संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों के अलावा ग्रामीण और शहर से भक्त शामिल हुए। जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने केन आरती भक्तों से कहा कि आरती का कार्यक्रम जिस तरह से प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा है, इसे पूर्ववत जारी रखा जाएगा। श्री प्रजापति ने सभी भक्तों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा बड़ी संख्या में जो नदियों में बहाया जाता है, उसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। क्योंकि नदियां हम सब के लिए जीवन प्राण हैं। कहा कि नौजवान पीढ़ी जरूर वृक्ष लगाएं। क्योंकि जल ही जीवन है, इसके लिए पेड़ पौधों की अति आवश्यकता होती है। इसलिए हमें पौधे लगाना चाहिए तथा उनकी देख- रेख अपने अंगों की तरह करनी चाहिए। उन्होंने मौजूद भक्तों को आगे बताया कि आजाद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए।
भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ बारी-बारी से केन जल आरती की। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। बच्चे बोले हम राष्ट्र की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगा अपने घर में फहराना गर्व की बात होगी। हम सब लोग भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा अपने अपने घर में फहराएंगे। सभी श्रद्धालुओं ने उन बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया और धन्यवाद दिया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला प्रवक्ता व को रोना योद्धा सम्मान से सम्मानित भरत बाबू गुप्ता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी पुष्पा कोटार्य नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल महेश प्रसाद गुप्ता नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर सैनी जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति उत्तरी नगर अध्यक्ष राजेश सोलंकी अंकित विश्वकर्मा देवेंद्र कुमार भारतीय कुलदीप नामदेव धीरज श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को लाई-गरी व इलायची दाने का प्रसाद वितरण किया गया। चलते समय जय श्रीराम व भोले बाबा के जयकारे लगाए।
बैंक के बाहर हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलाशा
- आपरेशन क्लीन के तहत पुलिस को मिली एक और सफलता
- आधा दर्जन लुटेरों को किया गया गया गिरफ्तार
बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिन्दन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार के निकट पर्येक्षण में आज थाना गिरवां पुलिस द्वारा कस्बा गिरवां में सेंट्रल बैंक के सामने से हुई लूट की घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें 03 बाल अपचारी भी शामिल हैं ।
गौरतलब हो कि 8 अगस्त 22 को आर्यावर्त बैंक से पैसा निकालकर वापस आ रहे एक व्यक्ति से सेंट्रल बैंक के सामने से 06 अभियुक्तों द्वारा 01 लाख 35 हजार रुपये की लूट,टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था । इस संबंध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी इसी क्रम में सीसीटीवी फुटेज की मदद् से अभियुक्तों की पहचान करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गयी धनराशि व 02 एंड्रायड फोन बरामद हुए हैं ।




0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.