आइए पढ़े 20 अक्टूबर की चार खबरें

तिहरे हत्याकांड में 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर जिले की एक अदालत ने 24 साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में दोषी पाए गए 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया। जिला शासकीय अधिवक्ता (DGC) सुखदेव गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अजय कुमार की अदालत ने 24 साल पहले जजिया कर (गुंडा टैक्स) की वसूली को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने के मामले में दोषी पाए गए 15 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 

100 सुपरस्टार हैं पर सैफ जैसा दूसरा नहीं... : करीना कपूर

फिल्मी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान एवं अभिनेता सैफ अली खान की बॉलीवुड में सबसे शानदार जोड़ियों में से एक हैं। दोनों इन दिनों अपने दूसरे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अकसर अपनी रोमांटिक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करीना कपूर ने डेकन क्रॉनिकल को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि ''मुझे सैफ पर बहुत गर्व है। और मेरा मानना है कि सुपरस्टार तो कई हैं और होंगे लेकिन सैफ जैसा कोई दूसरा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि 25 साल तक इंडस्ट्री में रहते हुए उन्होंने अपने करियर को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। इस मामले में उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। वह हमेशा अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। सैफ एक जबरदस्त एक्टर हैं। सैकड़ों सुपरस्टार होंगे लेकिन सैफ जैसा कोई दूसरा नहीं। वह चीजों को लेकर अलग तरह की सोच रखते हैं, और उनकी पसंद भी दूसरों स्टार से काफी अलग है।

बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी

बिहार के चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कैमूर के रामगढ़ में की पहली रैली में कहा, ‘भगवान राम की जन्मभूमि से आया हूं’। उन्होंने बिहार में जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पहले चरण के लिए सीएम योगी तीन दिन में 18 रैलियां करेंगे। रैली की शुरुआत में सीएम योगी ने त्रेता युग का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार और यूपी का पुराना और गहरा रिश्ता है। उन्होंने विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि हम देश की बात करते हैं वो परिवार की बात करते हैं। हम लोग सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं तो वो लोग कहते हैं कि देश के संसाधनों पर एक विशेष समुदाय का अधिकार है।

कृषि कानूनों के खिलाफ जल्द लाएंगे विधेयक ः गहलोत 


मोदी सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस की घेराबंदी जारी है। केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ पंजाब के बाद गहलोत सरकार जल्द नया विधेयक लाने की तैयारी में है। बता दें कि पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से केंद्र सरकार के कृषि से जुड़े तीन कानूनों को निरस्त करने का प्रस्ताव पास किया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हम किसानों के पक्ष में मजबूती से खड़े हैं। हमारी पार्टी किसान विरोधी कानून जो एनडीए सरकार ने बनाए हैं, उसका विरोध करती रहेगी। आज पंजाब की कांग्रेस सरकार ने इन कानूनों के विरुद्ध बिल पारित किए हैं और राजस्थान भी शीघ्र ऐसा ही करेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ