प्रधानमंत्री ने लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

https://eastnews24x7.blogspot.com/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय इतिहास में अहम स्थान रखने वाले हरियाणा के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। समृद्धि और प्रगति का प्रतीक यह प्रदेश उन्नति के नए-नए कीर्तिमान बनाता रहे।

उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश कठिन परिश्रम और करुणा का पर्याय है। आंध्र प्रदेश से संबंध रखने वाले लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं और उनके विकास की आकांक्षाओं के लिए भी शुभकामनाएं।

नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्रीने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्राचीन काल से विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा यह प्रदेश उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्रीने कहा कि केरल के लोगों को राज्य के स्थापना (पीरावी) दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने हमेशा भारत के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है। केरल की प्राकृतिक सुंदरता ने इसे विश्व भर के लोगों को आकर्षित कर सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक बना दिया है। मैं केरल की निरंतर प्रगति कीकामना करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के लोगों को कर्नाटक राज्योत्सव (राज्य के स्थापना दिवस) पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के मेरे भाईयों और बहनों को कर्नाटक राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य के लोगों की शक्ति और कौशल द्वारा कर्नाटक प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं कर्नाटक के लोगों की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ