Banda News : अमारा में घर की लाइट बनाते समय युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पैलानी। कई दिनों से बारिश होने के कारण इस समय घरो की लाइट की समस्या बनी रहती है और ज्यादातर घरों में नमी रहती हैं जिसके कारण करंट लगने की घटनाएं आए दिन घटित होते रहती हैं। आपको बता दे कि पूरा मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव का है जहां पर आज शुक्रवार की दोपहर को एक युवक अपने घर की लाइट बना रहा था तभी अचानक उसे करंट लग गया जिससे वह जोर जोर से आवाज करने लगा। आवाज सुनकर आये परिजनों ने उसे निजी वाहन से आनन-फानन में जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आएं जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद बांदा के लिए रिफर कर दिया गया।

बांदा ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार युवक का नाम शीलू सिंह पुत्र समेंरा सिंह उम्र 28 साल हैं जो घर की लाइट बना रहा था। तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी तीन साल पहले पचनेही में हुई थी जिसकी 1 साल की लड़की तनु भी है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक तीन भाइयों में से सबसे बड़ा भाई था जो मेहनत मजदूरी करके पूरे घर का खर्चा चलाता था उसके जाने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ