पत्रकार रजनीश कुमार शर्मा बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन यूथ विंग उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव


राजेश शास्त्री, संवाददाता

लखनऊ। भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष युवा वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर धर्मपाल विमल जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यूथ विंग कमेटी को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी, यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नमन श्रीवास्तव, महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम गुप्ता, पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कांत साहू पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को लगातार गतिशीलता प्रदान की जा रही है। 

इसके अलावा राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर डॉक्टर एनएन तिवारी, राष्ट्रीय सलाहकार कृष्णकांत जायसवाल, उत्तर प्रदेश चेयरमैन सुरेश नारायण सिंह, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राम केसरी के दिशा निर्देशन में एवं समस्त राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को लगातार गतिशीलता प्रदान की जा रही है। 

इसी कड़ी में युवा पत्रकार रजनीश कुमार शर्मा को भारतीय मीडिया फाउंडेशन यूथ विंग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। रजनीश कुमार शर्मा को भारतीय मीडिया फाउंडेशन यूथ विंग का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Please don't enter any spam link in the comment Box.