इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान(Imran Khan) ने अफगानिस्तान में बिगड़ते हालातों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। इस बात का जिक्र तब किए जब वह अमेरिकी न्यूज़ चैनल "सार्वजनिक प्रसारण सेवा(Public Broadcasting Service)" के पत्रकार जूडी वुड्रूफ को दिए इंटरव्यू दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने तालिबान को ठीक से हैंडल नहीं किया और सब गड़बड़ कर दिया। इस इंटरव्यू का प्रसारण पाकिस्तान में मंगलवार रात को किया गया। इस इंटरव्यू में इमरान ने अमेरिका के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आइए जानते हैं प्रश्नों के माध्यम से इमरान ने किस तरह से जबाव दिए :
प्रश्न 1: अफगानिस्तान की समस्या पर अमेरिका करूं कैसा रहा?
जवाब : अफगानिस्तान की समस्या का हल सेना के जरिए नहीं निकाला जा सकता। मैं शुरू से ही यह कहता आया हूं, लेकिन मेरी बात कभी नहीं सुनी गई। उल्टा मुझे तालीबान खान और अमेरिका विरोधी कहकर संबोधित किया गया। मेरे जैसे कई और लोग ये बात दोहराते आए हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण है। मैं इतिहास से वाकिफ हूं।
प्रश्न 2: अमेरिका से क्या गलतियां हुई?
जवाब : यूएस ने जब इस बात को समझा कि अफगानिस्तान की समस्या का सैन्य हल नहीं निकाला जा सकता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक समय अफगानिस्तान में अमेरिका के 10 हजार से ज्यादा सैनिक थे और सही मायनों में ये ही वह वक्त था, जब अमेरिका को तालिबान से समझौता करना चाहिए था।
प्रश्न 3: तालिबान का अफगानिस्तान में दोबारा लौटना क्या वहां के लोगों के लिए अच्छा है?
जवाब : राजनीतिक समझौता ही अफगानिस्तान के भविष्य के लिए बेहतर है। यही एकमात्र रास्ता भी है। सच यह है कि अब तालिबान अफगानिस्तान की सरकार में शामिल रहेगा।
प्रश्न 4: तालिबान के बढ़ते प्रभाव को पाकिस्तान किस तरह देखता है?
जवाब : यदि अफगानिस्तान गृह युद्ध की तरफ बढ़ता है तो इसका असर पाकिस्तान पर भी पड़ेगा। हमारे मुल्क के सामने शरणार्थी समस्या खड़ी हो जाएगी। पहले ही पाकिस्तान में 30 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थी हैं। इनकी संख्या बढ़ने पर हमें परेशानी होगी, हमारे देश की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि शरणार्थी समस्या का सामना कर सकें।
प्रश्न 5: पाकिस्तान पर किस तरह का असर पड़ेगा ?
जवाब : तालिबान पश्तूनों का संगठन है। यदि अफगानिस्तान में गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनती है तो हमारे देश के पश्तून भी उसमें शामिल हो सकते हैं। इससे परेशानी और बढ़ेगी।
प्रश्न 6: पाकिस्तान पर तालिबान को आर्थिक मदद मुहैया कराने के आरोप लगते रहे हैं?
जवाब : ये बिल्कुल गलत आरोप है। अल कायदा ने जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया तो उसमें एक भी पाकिस्तानी नागरिक शामिल नहीं था। उस समय तालिबान का कोई लड़ाका पाकिस्तान में नहीं था। अमेरिका और तालिबान की लड़ाई में 70 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की मौत चुकी है। अफगानिस्तान में चल रहे युद्ध से पाकिस्तान को 150 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
प्रश्न 7: क्या और कैसा है तालिबान?
जवाब : 1979 से 1989 तक अफगानिस्तान पर सोवियत संघ का शासन रहा। अमेरिका, पाकिस्तान और अरब देश अफगान लड़ाकों (मुजाहिदीन) को पैसा और हथियार देते रहे। जब सोवियत सेनाओं ने अफगानिस्तान छोड़ा तो मुजाहिदीन गुट एक बैनर तले आ गए। इसको नाम दिया गया तालिबान। हालांकि तालिबान कई गुटों में बंट चुका है।
तालिबान में 90% पश्तून कबायली लोग हैं। इनमें से ज्यादातर का ताल्लुक पाकिस्तान के मदरसों से है। पश्तो भाषा में तालिबान का अर्थ होता हैं छात्र या स्टूडेंट।
पश्चिमी और उत्तरी पाकिस्तान में भी काफी पश्तून हैं। अमेरिका और पश्चिमी देश इन्हें अफगान तालिबान और तालिबान पाकिस्तान के तौर पर बांटकर देखते हैं।
1996 से 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत रही। इस दौरान दुनिया के सिर्फ 3 देशों ने इसकी सरकार को मान्यता देने का जोखिम उठाया था। ये तीनों ही देश सुन्नी बहुल इस्लामिक गणराज्य थे। इनके नाम थे- सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.