बांदा। शुक्रवार को बांदा शहर में इंदिरा गांधी पार्क में राजीव गांधी की जन्मतिथि बड़े हर्षाल्लास से मनाया गया और संकल्प लिया कि जो भी राजीव गांधी ने अपने समय में टेक्नोलॉजी लेकर आए थे और जो सपना देखा था वह आज सब सच हुए हैं। कांग्रेसियों ने यह बीड़ा उठाया है कि राजीव गांधी के संकल्पों को हमें पूरा करना है और हर कांग्रेसी को और हर जनमानस को टेक्नोलॉजी से जोड़ना है और भारत को दुनिया की अच्छी अर्थव्यवस्था की तरफ़ ले जाना है। कांग्रेसियों ने यह कहा भारत में कांग्रेस ने 54 साल राज किया और उसमें भारत में कितनी तरक्की की वही, विपक्ष 21 साल राज कर चुका हैं, कांग्रेस ने अपने समय पर कितनी तरक्की की, जब देश आजाद हुआ था तब भारत में एक सुई भी नही बनती थी लेकिन अब प्लेन से लेकर वैक्सीन तक सब बनती हैं।
दुनिया में भारत खूब बड़ी मात्रा में निर्यात करता था पर आज देखले की गैर कांग्रेसियों भारत क्या हाल किया। भारत की ताकत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूरी दुनिया में दिखा दी थी। अब कांग्रेस ने फिर से भारत को वही ऊंचाई पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। पूर्व मंत्री माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेसियों से विनम्र प्रार्थना की कि हर जनमानस के पास जाएं और उनकी पीड़ा सुनने का प्रयास करें और उसका निदान करें अगर वह निदान करने में सक्षम ना हो तो माननीय पूर्व मंत्री उस जनमानस की समस्याओं के लिए खड़े होंगे। प्रदेश सचिव और बांदा के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने राजीव गांधी के कई कार्य बताए और उन्होंने यह बताया कि राजीव की समय में कांग्रेस में सबसे ज्यादा सीटें जीती थी, तो हमें उनका सपना वापस पूरा करना होगा आज हमें कांग्रेस को वापस उसी जगह पर पहुंचाना होगा, जहां पर राजीव गांधी जी ने कभी कांग्रेस को पहुंचाया था।
जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने याद दिलाया कि राजीव के आकस्मिक मौत से पहले वह बांदा की इस पावन धरती में आए थे और यहां पर डीएवी कॉलेज में जनसभा की थी और जनमानस को जोड़ने में बड़ा योगदान दिया था। माननीय शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि वह राजीव गांधी को अपना आदर्श मानते थे और उनके नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं उन्हीं की तरह जनमानस से जुड़ना चाहते हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने यह बोला यह हमें बांदा को आधुनिक भारत बनाना होगा और तकनीकी से हर एक नगरवासी को जोड़ना होगा ताकि तकनीकी माद्त से किसानों की, व्यापारियों की, नौजवानों की, छात्रों की और महिलाओं की माद्त अथवा सुरक्षा की जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, ओबीसी उपाध्यक्ष पवन देवी कोरी, शहर उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी थलापति अशोक वीर चौहान, शहर उपाध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, राममिलन पटेल, आदित्य सिंह, शहर महासचिव इबाद सिद्दीकी, शहर सचिव अखिलेश राणा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनय सिंह सानू, ओबीसी के जिला अध्यक्ष द्वारकेश मंडेल, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, जयेश कुमार गुप्ता, पप्पू बोड़ा भाई, वार्ड अध्यक्ष नीरज वर्मा, वार्ड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, सोशल मीडिया शिवम वर्मा, वार्ड अध्यक्ष सोनू साहू, लल्लू कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, विशाल कश्यप, सुमित धुरिया, दीपू यादव, अनिल कुशवाहा, छुटकू वर्मा, सनी तिवारी, दीपू कश्यप, अंकित श्रीवास, राहुल श्रीवास, सचिन सेन, आनंद श्रीवास्तव, शिवम निषाद, विनीत यादव, लोहा सिंह, राज वर्मा, छोटू वर्मा, पंचू , लल्लू कुशवाहा, अजय सर, लल्लू साहू, गोविंद सविता, अजय वर्मा, विक्रम वर्मा, आकाश वर्मा आदि। इन सब ने कार्यक्रम को बड़े ही हर्ष उल्लास से सहभागिता ली।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.