Barabanki News : कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

 

विशेष संवाददाता सूरज सिंह

बाराबंकी कांग्रेस कमेटी यूथ के महासचिव प्रमोद यादव ने जय भारत महासम्पर्क अभियान के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत खुशेहटी के तोरईगांव में तमाम कांग्रेसियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती प्रभात फेरी (तिरंगा यात्रा) निकालकर मनाई। उसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यो की चर्चा करते हुए सराहना की गई।कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। 

यूथ महासचिव प्रमोद यादव ने प्रियंका गांधी के दावा को कार्यकर्ताओ को सम्मुख रखा जैसे किसानों का बिल माफ बिजली बिल हाफ छुट्टा जानवरो से निजात मिलेगा। जिसमे मुख्य रूप से कांग्रेस यूथ के महासचिव प्रमोद कुमार यादव, न्याय पंचायत खुशेहटी के अध्यक्ष, विनेन्द्र कुमार सिंह, अवधेश पाण्डेय, राम बाबू, सन्तोष, रिंकू रावत, पदुम कुमार, रविन्द्र प्रताप, आशीष यादव, जगत बहादुर, राम नरेश, धीरेन्द्र सिंह, सत्यदेव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ