Barabanki News : उपमुख्यमंत्री द्वारा विमोचित पुस्तक को कवि ने पत्रकारों किया भेंट

सूरज सिंह, विशेष संवाददाता

बाराबंकी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद द्वारा विमोचित "शबरी शतक" को कवि दुष्यंत कुमार शुक्ल '' सिंहनादी'' ने पत्रकार कार्यालय में पत्रकारों को भेंट की गई। वहीं पत्रकारो द्वारा कवि दुष्यंत कुमार शुक्ल सिंघनादी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कवि दुष्यंत शुक्ल सिंहनादी अपनी ओजस्विनी वाणी से काव्य मंचों की दशा और दिशा बदल देने वाले तथा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले प्रसंगों पर बेबाक टिप्पणी करने वाले दो सहस्त्र से अधिक छंदों से अच्छादित महाकाव्य ''भीष्म महाप्रण'' का प्राणायाम करने वाले स्वनाम धन्य क्रांतिकारियों पर रोमांचक छंदों गीतों के सृजेता मां शारदे के वरद पुत्र सरल, सहज, निस्पृह व्यक्तित्व और संस्कारी कृतित्व से मंडित भारतीय जीवन मूल्यों के अनुगामी तथा आदर्श शिक्षक पुत्र और शिक्षा विभाग में सेवारत ब्राह्मण कुल भूषण पंडित दुष्यंत कुमार शुक्ल ''सिंहनादी '' की रचित कृत भक्ति माई शबरी माता का विमोचन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा विमोचन किया गया।

श्री सिंघल आदि ने श्रमणा से सबरी शतक की गाथा अति सुंदर ढंग से निरूपित की है श्री सिंहनादी ने अपने काव्य पाठ में निरूपित करते हुए कहा की शबरी के जूठे बेरों को माता कौशल्या के छप्पनों व्यंजनों में शबरी के बेर ललित ललाम है।इस शबरी शतक पुस्तक में प्रकाशक की भूमिका भाजपा नेता समाजसेवी इंद्र प्रताप सिंह ने भी भूमिका निभाया व सराहना की। इस मौके पर पत्रकार भोला नाथ मिश्र रामबाबू मिश्र अमर बहादुर सिंह दिवाकर बाबा,अजय तिवारी विकास पाठक आशीष सिंह सूरज सिंह राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बसंत सिंह सूरज कुमार सिंह दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ