गुणवत्ता पूर्वक कराया जाये जन शिकायतों को निस्तारणः डीएम

  • आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बांदा। जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बांदा आनन्द कुमार सिंह द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित/डिफाल्टर सन्दर्भो के निस्तारण एवं ई-ड्रिस्ट्रिक्ट पोर्टल में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए गए।आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के अन्तर्गत मुख्यमंत्री सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, ऑनलाइन, सम्पूर्ण समाधान दिवस के लम्बित/डिफाल्टर सन्दर्भो की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा डिफाल्टर सन्दर्भो के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डिफाल्टर सन्दर्भो 02 दिवस के अन्दर गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता/प्रार्थी को सुनकर संस्तुति से गुणवत्तापरक किया जाये। उन्होंने ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सन्दर्भो का निस्तारण गुणवत्तापरक होना चाहिए। निस्तारण के उद्देश्य से समस्या का निस्तारण न करें। शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की समीक्षा शासन द्वारा समय-समय पर की जाती है। जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन सुबह आई0जी0आर0एस0 पोर्टल खोलकर लम्बित प्रकरणों की स्थिति को देखा जाये। शिकायत समयावधि के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराया जाये ताकि सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न आयें। उन्होंने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत किया जाये। ई-ड्रिस्ट्रिक्ट के अन्तर्गत जन गारन्टी योजना के प्रमाण पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिसमें समय सीमा के पश्चात लम्बित प्रमाण पत्रों को 02 दिवस में जारी करने एवं भविष्य में प्रमाण पत्रों को समयावधि में जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। 

जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समय अवधि में सभी प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाये तथा आवेदनों को लम्बित न रखा जाये। जो भी आवेदन प्राप्त होते है, उनका निरन्तर नियमानुसार निस्तारण समय के अन्तर्गत किया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बांदा संतोष बहादुर सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी बांदा, जिला विकास अधिकारी डा0 रवि किशोर त्रिवेद्वी, डिप्टी कलेक्टर/ प्रभारी अधिकारी शिकायत महेन्द्र प्रताप, उपायुक्त मनरेगा राघवेन्द्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल, खण्ड विकास अधिकारी बिसण्डा व अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ