BANDA NEWS : मूसलाधार बारिश से उफनाई नदियांं ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र में अभी डेढ माह पहले ही बाढ़ ने लोगो का काफी नुकसान किया है। एक बार फिर से तहसील क्षेत्र की नदियां बढ़ाने लगी है। हालांकि अभी तहसील क्षेत्र की कोई भी नदी खतरे के निशान को नही पा रही हैं लेकिन जिस तरह से पड़ोसी प्रदेश व लगातार बारिश होने की वजह से नदियों में पानी बढ़ाने लगा है उसको देखकर लग रहा है कि फिर से एक बार बाढ़ आने की संभावना हो गई है।बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान नदियों के किनारे रहने वाले लोगो का होता है जो अभी से ही चिंतित होने लगे हैं।

बता दें कि चिल्ला के नीचे बह रही यमुना नदी आज 3 से 4 सेंटीमीटर प्रति घण्टे के हिसाब से बढ़ रही है। वही पैलानी की केन नदी भी इसी रफ्तार से बढ़ रही हैं। वही पानी भी पूरे तहसील क्षेत्र में लगभग 88.70 मिमी के हिसाब से हो रही हैं। अभी तक पैलानी तहसील प्रशासन द्वारा कोई भी अलर्ट जारी नही किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ