BANDA NEWS : अभियांत्रिकी के निदेशक के स्थानांतरण पर दी गई विदाई

  • विभागीय अधिकारियें व कर्मचारियों ने दिये उपहार

बांदा। गुरूवार को स्थानीय इन्दिरा नगर स्थित दूरदर्शन केंद्र बांदा के निदेशक (अभियांत्रिकी) विजय बहादुर पटेल जिनका स्थानांतरण दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ के लिए हो गया है। दूरदर्शन केन्द्र बांदा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम प्रशांत चौरसिया (कर्वी) द्वारा निदेशक (अभियांत्रिकी) विजय बहादुर पटेल का तिलक लगाकर की गई। दूरदर्शन केंद्र बांदा के घनश्याम गुप्ता सहायक अभियंता और अजय शंकर त्रिपाठी सहायक अभियंता द्वारा माल्यार्पण कर निदेशक का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल दूरदर्शन केन्द्र कानपुर से डीके श्रीवास्तव, नन्दकिशोर, एके पान्डे, एसके अवस्थी, यूके शुक्ला का स्वागत भी तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेन्डर द्वारा किया गया। अजय शंकर त्रिपाठी ने निदेशक के कार्यकाल की संक्षिप्त चर्चा की। बिनीत कुमार गुप्ता ने गीता के एक श्लोक द्वारा उनके कार्यों की प्रशंसा की। रामकिशन ने उनके मऊरानीपुर दौरे को अपने जीवन काल का सबसे बेहतरीन दौरा बताया। कार्यक्रम में उपस्थित दूरदर्शन केंद्र बांदा के सभी कर्मचारियों ने निदेशक (अभियांत्रिक) पटेल की कार्यों और उनके सहज वह सरल स्वभाव की प्रशंसा की। डीके कुरील, श्रीराम राज कैथल, अनिल कुमार गुप्ता, मौजीलाल, रामकिशन (कर्वी), विजय कुमार वर्मा (राठ) ने अपने अपने विचार रखे। निदेशक (अभियांत्रिकी) विजय बहादुर पटेल ने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा कि वह लोग मिलकर कार्य करें एक दूसरे की शिकायत करने से दोनों का नुकसान होता है। 

एक दूसरे से हमेशा प्यार और विनम्रता से बात करें अपने ऊपर संयम रखें यही सफलता के मूल मंत्र है। आपकी विनम्रता लोगों को प्रभावित कर सकती है। इस अवसर पर दूरदर्शन केन्द्र बांदा की तरफ से निदेशक महोदय को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सभी ने उन्हें गुलाब के फूल देकर शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत में श्री विजय कुमार वर्मा जी ने उपस्थित सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ