बदौसा/बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एंव छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह “देव“ की संस्तुति पर छात्र सभा जिला निर्भय सिंह मोंटी ने बदौसा निवासी अवध पटेल को समाजवादी छात्र सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पटेल ने प्रांतीय नेता निर्भय सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रहे कमलेश पटेल व पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यनारायण सोनकर से मिलकर आशीर्वाद लेते हुए पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने तथा 2022 में सरकार बनाने की बात कही।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मोंटी, वरिष्ठ नेता सुशील त्रिवेदी, अर्णव निगम व अभिषेक मिश्रा ने श्री पटेल को मनोयन पत्र सौंप बधाई दी। उनके जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर विजय यादव (राजू), राजा यादव, इमरान खान, शरीफ खां (बब्लू) हेमराज यादव इत्यादि सपाइयों ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अवध पटेल का स्वागत कर बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.