हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे हैं यूथ ब्रिगेड हैदरगढ़ के अध्यक्ष सत्यम सिंह
सूरज सिंह, विशेष संवाददाता
बाराबंकी। बूथ मजबूत होगा, तो जीत का आधार मजबूत होगा। सपाई भी बूथ मजबूत करने में जुट गए हैं। समाजवादी के कार्यकर्ता डोर टू डोर मतदाता सूची में नाम बढवा रहे हैं।आगामी चुनाव की तैयारी में समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सत्यम सिंह अपनी टीम के साथ ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं, विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए हाईकमान ने तैयारियां तेज कर दी है।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सत्यम सिंह समाजवादी पार्टी की सेवा छात्र जीवन से ही करते आए हैं उन्हें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद राम सागर रावत और पूर्व विधायक राम मगन रावत का काफी करीबी माना जाता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हर बूथ पर यूथ और वोटो को बढवाने के लिए यूथ ब्रिगेड बड़ी मजबूती से काम कर रहा है। उनके इस अभियान में राम किशोर तिवारी, अनिल रावत, शुभम गुप्ता, हरीश यादव अहम भूमिका निभा रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.