दिवंगत पूर्व मंत्री विवेक सिंह की पत्नी ने थामा सपा का दामन

  • पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी हुए सपाई
  • कांग्रेस पार्टी को जिले में जोरदार झटका लगा

बांदा। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे व शहर को बिजली,पानी की सुविधाओं के लिए जाने जाने वाले दिवंगत पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह की पत्नी ने गुरूवार को पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई लोगों के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके सपा में चले जाने से कांग्रेस पार्टी को जिले में जोरदार झटका लगा है।

गुरूवार को समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह पत्नी मंजूषा व पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद खान, राजेश सिंह गौतम, वरिष्ठ सभासद, संदीप यादव सभासद, वीरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, विद्यानंद सिंह, धनंजय सिंह, ताहिर खान, सुधीर सिंह सहित बांदा जनपद के अन्य तमाम लोग कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के मद्देनजर ही पूर्व मंत्री की पत्नी ने सपा ज्वाईन की है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ