भाजपा सरकार में बही विकास की गंगा : चन्द्रपाल कुशवाहा


  • अपने आवास पत्रकार वार्ता में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बबेरु/बाँदा। बबेरू विधायक के द्वारा प्रेस वार्ता कर  बताया कि उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। और विगत साढ़े 4 वर्षों में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है। साथ-साथ बांदा के बबेरू क्षेत्र में भी विकास हुवे है। तथा प्रदेश में प्रति व्यक्ति आमदनी भी बढ़ी है, वही  गरीब व्यक्तियों को लाभ भी प्राप्त हुआ। बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के विगत साढ़े 4 वर्ष पूरे होने पर अपने आवास कार्यालय पर प्रेस वार्ता किया हैं। 

और उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन साढ़े 4 वर्षों में जो प्रदेश में बुंदेलखंड में बांदा के और बबेरू में जो विकास कार्य हुए हैं, उनको प्रेस वार्ता कर बताया है। बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने बताया कि गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिए गए हैं। ग्रामीणों इलाके में मुख्यमंत्री आवास दिए गए, सड़के बनवाई गई, विद्यालय बनवाए गए, और खासकर धार्मिक स्थलों पर पर्यटक के रूप में कार्य किया जा रहा है। 

वही औगासी का पक्का पुल का निर्माण कार्य शुरू हैं, और बहुत ही जल्द औगासी औऱ दांदौ घाट का पुल दिसंबर तक चालू करवा दिया जाएगा। मर्का यमुना पुल का पैसा पास हो गया है, जिसका कार्य बहुत तेजी से प्रगति पर चल रहा है। और बबेरू विधानसभा में हुए विकास कार्यों पर चर्चा किया। और यह भी कहा कि जितना विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है। वह अन्य सरकारों पर नहीं किया गया। शुद्ध पेयजल योजना की भी व्यवस्था की जा रही है।

गांव-गांव शुद्ध पानी घर घर पहुंचेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ मिल रहा हैं। जो किसान आंदोलन कर रहे हैं वह किसान नहीं है, वह राजनीति कर रहे हैं, वहीं कई बेरोजगारों को रोजगार भी दिया गया। बबेरू कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड पास किया गया है। जिसका निर्माण कार्य चालू हो गया है, और रोडवेज बस स्टैंड पर आने लगी है, और सवारियों को भी फायदा मिल रहा है। 

पत्रकारों को विधायक ने साल भेंट कर किया सम्मनित

बबेरु विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के द्वारा बबेरु के सभी पत्रकार बंधुओं को अपने आवास में बुलाकर सभी को साल भेंट कर सम्मानित किया गया हैं। जिसमें डा. बुधप्रकाश अग्निहोत्री, शिव विलास शर्मा, कमलेश चौरसिया, जितेंद्र श्रीवास जीतू, रामू तिवारी, मुफीद आलम, कासिम खान, राजेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, संदीप प्रजापति सहित दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ