SIDDHARTH NAGAR NEWS : मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शनिवार को सुबह दस बजे

राजेश शास्त्री, संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। जनपद में आगामी शनिवार की सुबह सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों से मिलने आएंगे मंडी समिति सहियापुर डुमरियागंज में। इसके अलावा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री का बाढ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम 4 सितंबर की सुबह 10 बजे है प्रस्तावित। सूचना मिलते ही डुमरियागंज विधायक प्रदेश प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रशासनिक अमले के साथ गुरुवार की देर रात पहुंचे मंडी समिति सहियापुर देर रात तक पँहुचे। 

विधायक राघवेंद्र सिंह के साथ एसडीएम डुमरियागंज त्रिभवन, सीओ पुलिस अजय श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, सचिव मंडी समिति शाहपुर, वीडीओ भनवापुर, प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, पत्रकार डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज महेश शर्मा के साथ संभावित हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल आदि का किया निरीक्षण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का जाने का है प्रस्तावित प्रोग्राम है इसके पूर्व देवी पाटन में भगवती आदि शक्ति जगदम्बा का दर्शन करने के बाद सिद्धार्थनगर जनपद के मन्डी समिति सहियापुर में आगमन होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ