बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा मुश्त समाधान योजना कैंप का आयोजन
जसपुरा/बांदा। बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा उपभोक्ताओं मुश्तसमाधान योजना कैंप का आयोजन किया गया आपको बता दें कि पूरा मामला जसपुरा कस्बे के अंतर्गत का है बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी पैलानी एजाज रसूल, अवर अभियंता कानाखेडा जसपुरा मोहित सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर पीयूष यादव संविदा कर्मचारी आलोक मिश्रा के द्वारा अपनी टीम सहित कैंप का आयोजन हुआ कैंप में उपखंड अधिकारी एजाज रसूल ने बताया कि सरकार द्वारा घरेलू किसानों एवं वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना का अवसर आया है जिसमें बकाया दर अपना पैसा जमा करे सकते है जिसमे किस्त के जरिए जमा कर सकता है जिसमें भारी मात्रा में छूट भी है योजना की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 तक है। इस दौरान बिजली विभाग के बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी पैलानी एजाज रसूल, अवर अभियंता कानाखेडा जसपुरा मोहित सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर पीयूष यादव, संविदा कर्मचारी आलोक मिश्रा, उमेश, दिवाकर, मोनू सहित संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
तेज रफ्तार अज्ञात बाइक में वृद्ध को मारी टक्कर, वृद्ध जिला अस्पताल में भर्ती
जसपुरा/बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे का एक वृद्ध रोज की तरह आज भी अपनी साइकिल से दूध लेने जा रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध घायल हो गया जिससे राहगीरों ने आनन-फानन में जसपुरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आपको बता दें कि पूरा मामला जसपुरा कस्बे के अंतर्गत का है जहां के रहने वाले वृद्ध जगदेव उम्र लगभग 70 साल जो साइकिल से दूध लेने जा रहे थे तभी अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
तिंदवारी(बाँदा)। थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में मंगलवार को दोपहर देवीकरन पुत्र सहादेव के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बगल से लगे भाई देवी दयाल के घर को भी चपेट में ले लिया। आग लगने के वक्त सभी घर वाले खेतों में मजदूरी पर धान की कटाई कर रहे थे। पड़ोसियों ने फोन से घर वालों को सूचना दी, ग्रामीणों ने हैंडपंपों, सप्लाई वाले पानी से आग पर काबू पाई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग से देवीकरन का एक लाख व देवीदयाल का लगभग 50 हजार रुपये का सामना जलकर खाक हो गया। लेखपाल राजेन्द्र निगम ने बताया कि मौक़ामुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज मुआवजा दिलाया जायगा। पिछले मंगलवार की रात इसी गांव में गयाप्रसाद अवस्थी के घर में भी लगी आग से करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई थी। एक सप्ताह के अंदर आग लगने की यह दूसरी घटना है।
भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
बबेरु/बाँदा। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के द्वारा ब्लाक स्तरीय ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव गांव में विकास कार्य करने हेतु तथा सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बबेरू के खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को जिला संयोजक राजनारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अपने गांव पर विकास करने तथा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु और राजनीतिक दलों के बहकावे में ना आने तथा सरकार की नीतियों के बारे में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सचान, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, जिला मंत्री डा.एसएस भारतीय, मंडल महामंत्री चंद्र मोहन श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, कमलेश पटेल, समरजीत सिंह पटेल सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
गोद लिये विद्यालयों की आज समीक्षा करेंगे अधिकारी
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अवगत कराया कि कल 27 अक्टूबर, 2021 को ‘‘प्रशासन पोषण पाठन अभियान-2’’ के अन्तर्गत सभी 101 अधिकारियों द्वारा गोद लिये गये विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य किया जायेगा साथ ही साथ सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क बच्चों की किताबों, ड्रेस, जूते, मोजे आदि की समीक्षा की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी बांदा सहित 101 अधिकारियों द्वारा दो-दो गांव (202 गांव) में कोविड वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु गोद लिये गये हैं। जिसमें से कल जिलाधिकारी सहित 101 अधिकारियों द्वारा गॉवों में भ्रमण कर जिन-जिन लोंगो ने वैक्सीन की प्रथम डोज नही लगवायी है तथा जिन लोंगो ने द्वितीय डोज नही लगवायी है उन्हें टीकाकरण कराये जाने हेतु प्रोत्साहित करना है। सभी 101 अधिकारी ग्राम स्तरीय कार्मिकों से समन्वय स्थापित करते हुए गोद लिये गये ग्राम को कोविड टीकाकरण से संतृप्त करायेंगे। प्रातः 09ः30 चिकित्सीय टीम 202 गॉवों में उपस्थित रहेगी।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.