जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह भाजपा में शामिल

जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह भाजपा में शामिल

  • पंचायत चुनाव में सपा से टिकट न मिलने पर चल रहे थे नाराज

बाँदा। जिलापंचायत सदस्य भरत सिंह सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। भरत सिंह प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय में महामंत्री रहे। वह सपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे, वार्ड नं. 8 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव में सपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय ही चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर प्रदेश के सबसे युवा जिलापंचायत सदस्य बने।

डीडीसी भरत सिंह के मन में सपा के सक्रिय कार्यकर्ता होते हुए टिकट न मिलने को लेकर मन खटास आ गई थी। शनिवार को उन्होंने सपा को बाय-बाय कर अपने समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया। भरत सिंह मूल रूप से तिंदवारी के जौहरपुर गांव के  निवासी हैं, उनके पिता शिवभवन सिंह गांव के प्रधान रह चुके हैं। इस दौरान पूर्व प्रधान जौहरपुर शिवभवन सिंह, अभिमन्यु सिंह, सूर्यांश, सुधांशु चौहान आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ