बदौसा/बांदा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के बैनर तले कस्बा बदौसा में किसान चौपाल लगाकर किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कहा की खुशहाल किसान से ही समृद्ध किसान का सपना साकार होगा। किसानों को भरपूर फसल का दाम दिया जा रहा है। एमएसपी में दो गुना वृद्धि की गई है तथा उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में माताओं बहनों को गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। आयोजित किसान चौपाल में मुख्य अतिथि बांदा चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने दीप प्रजज्वलित करने के बाद अपने उद्बोधन में कहा की किसानों को भरपूर फसल पर दाम दिया जा रहा है।
एमएसपी में दो गुना वृद्धि की गई है तथा इस सरकार में विचौलियों का कोई काम नहीं रह गया है। किसानों की दिक्कतों को काफी हद तक कम किया गया है। हमारी सरकार ने हर योजनाओं में पारदर्शी तरीके से काम किया है एवम् भाजपा सरकार में पहली बार गेहूं के साथ साथ धान, दलहन, तिलहन, आदि सभी तरह की फसलों की खरीद की गई है। वहीं कोरोना काल में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर माह गरीबों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है तथा ऐसी अनेक कल्याण कारी योजनाएं है जो बिना किसी भेदभाव के सभी को पारदर्शी तरीके से दी जा रही है।
किसान चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर वा स्वदेश शिवहरे उर्फ गोलू भैया, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड प्रताप द्विवेदी व मंडल उपाध्यक्ष शत्रुघन श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काली चरण बाजपेई, सहकारिता प्रकोष्ठ के उदित नरायन द्विवेदी, पत्रकार राहुल तिवारी, रमा शंकर सैनी आदि सैकड़ों की तादाद में बैठे सम्मानित किसान भाई चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.