- मेडिकल कॉलेज में 20 को होगा स्वच्छता अभियान पर गोष्ठी का आयोजन
- खेल एवं युवा कल्याण मंत्री करेंगे शिरकत
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उ0प्र0 दिनांक 20 अक्टूबर, 2021 को जनपद आ रहे हैं। मंत्री की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज आडीटोरियम बांदा में आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छ भारत अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी के उपरान्त प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए जनसमान्य के साथ प्लास्टिक सफाई अभियान में मंत्री द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 बांदा, उपायुक्त मनरेगा, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देश दिये हैं कि सभी अपने विकास खण्ड के समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, नव चयनित पंचायत सहायक, सफाई कर्मी तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा युवक मंगल दल एवं महिला मण्डल दल के सदस्यों द्वारा 20 अक्टूबर को प्रातः 09ः00 बजे से मेडिकल कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभाग करें। ताकि ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान व ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ को गति प्रदान हो सके तथा ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु समस्त प्रतिभागियों को प्रेरित किया जा सके।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.