- आयुक्त ने मण्डल के सभी अधिकारियों को दिए निर्देश
बांदा। मण्डल के सभी जन सूचना अधिकारी समय से जनसामान्य को सूचनायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा जन सूचना के प्रकरणों में सूचना आयोग में अपील होने पर व्यक्तिगत स्वयं उपस्थित हों जिससे जन सूचना के प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न हो। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने उपरोक्त निर्देश देते हुए कहा है कि उ0प्र0 सूचना का अधिकार नियमावली-2015 के नियम 9(2) के अन्तर्गत आयोग में संस्थित शिकायत या अपील में सुनवायी के लिए नियत तिथि पर जन सूचना अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
यदि किसी कारणवस स्वयं उपस्थित नही हो पाते हैं तो यथोचित वरिष्ठता के प्राधिकृत प्रतिनिधि अधिकारी को उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये हैं कि यदि जन सूचना अधिकारी द्वारा उक्त र्प्राविधान का अनुपालन नही किया जाता है तो आयोग द्वारा जन सूचना अधिकारी पर अर्थदण्ड लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि अपीलीय अधिकारियों द्वारा प्रथम अपीलीय आदेश किसी भी दशा में अधिनियम उद्देश्य के विपरीत न पारित किये जायें।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.