- तीन दर्जन से अधिक मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शिवम सिंह, संवाददाता
जसपुरा/बांदा। जसपुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंधन कला के रहने वाले ग्रामीण तीन दर्जन से अधिक किसानों व मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव की ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीमती पूजा सिंह की शिकायत गांव के कुछ लोगों दिलीप सिंह ग्राम पंचायत सदस्य, संदीप शुक्ला ग्राम पंचायत सदस्य, ज्ञानेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सदस्य, लक्ष्मण सिंह सुरेश तिवारी, मुन्नी देवी आदि द्वारा किया गया था कि इनको गांव से हटाया जाए। जिसमे मजदूरों के भी हस्ताक्षर करा लिए गए थे।
जबकि पूजा सिंह सचिव की शिकायत हम लोगों ने नहीं की है। आपको बता दें कि पूरा मामला जसपुरा विकासखंड के अंतर्गत सिंधन कला का है सचिव पूजा सिंह के खिलाफ कई बार सिंधन कला के अराजक तत्व ने शिकायत की थी। उसी को लेकर आज 3 दर्जन से अधिक किसानों व मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया की सचिव पूजा सिंह के द्वारा सभी कार्य सही तरीके से किए जाते हैं गांव के कुछ लोगों के द्वारा उनको परेशान करने व दलाली करने के लिए शिकायत की गई थी।
गांव में सचिव साहब के द्वारा ईमानदारी से कार्य किया जाता है किसानों व मजदूरों को किसी भी प्रकार की सचिव साहब से कोई भी समस्या नहीं है जिनको हमारी ग्राम पचायत से नहीं हटाया जाए। ज्ञापन देने के दौरान मजदूर अंगद मोतीलाल रामबरन शिवप्रसाद मुन्ना गजेंद्र रामसनेही अमरजीत सहित कई दर्जन किसान मौजूद रहे।
जब पूरे मामले की जानकारी सचिव पूजा सिंह से की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सिंधन कला ग्राम पंचायत के कुछ अराजक तत्व जैसे दिलीप सिंह ग्राम पंचायत सदस्य, संदीप शुक्ला ग्राम पंचायत सदस्य, ज्ञानेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सदस्य, लक्ष्मण सिंह सुरेश तिवारी, मुन्नी देवी आदि मेरी फर्जी शिकायत करते हैं तथा मुझसे हर महीने पैसा की मांग करते हैं जबकि ग्राम पंचायत का सभी कार मेरे द्वारा सही तरीके से किए जाते हैं यह लोग मेरी फर्जी शिकायत कई दिनों से कर रहे हैं और मेरा मानसिक शोषण भी करते हैं।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.