- जनपद में धूमधाम से मनाई गई लौहपुरूष की जयंती
- डीएम ने एकता और अखण्डता की दिलाई शपथ
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही राष्ट्रीय की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ना केवल इतिहास बल्कि सभी भारतीयों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने हमेशा मजबूत, समावेशी, संवेदनशील भारत चाहते थे और स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार वल्लभभाई पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेड़ा आंदोलन में हुआ सन् 1928 में पटेल के नेतृत्व में बारडोली सत्याग्रह हुआ सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के गृह मंत्री बने तो उनके ऊपर भारतीय रियासतों के विलय की जिम्मेदारी सौंपी गई लगभग 565 देसी रियासतों का भारतीय संघ में विलय किया उनके द्वारा किए गए साहसिक कार्यों की वजह से ही लोह पुरुष, सरदार जैसे विशेषनो से नवाजा गया था।
खेड़ा संघर्ष में किसानों ने अंग्रेजी सरकार से भारी कर में छूट की मांग की थी जब यह स्वीकार नहीं हुआ तो सरदार पटेल एवं गांधी जी ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हें कर न देने के लिए प्रेरित किया अंत में अंग्रेजी सरकार को झुकना पड़ा सरदार पटेल सादा जीवन उच्च विचार के पोषक एवं प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे सरदार पटेल उच्च कोटि के बैरिस्टर भी थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारी भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन चरित्र के विषय में पढ़ना समझना चाहिए एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश भी करना चाहिए।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का नारा था कि यदि हम हजारों की दौलत गवाँ दें और हमारा जीवन बलिदान हो जाए तो भी हमें मुस्कुराते रहना चाहिए और ईश्वर एवं सत्य में विश्वास रखकर प्रसन्न रहना चाहिए मनुष्य को क्रोध नहीं करना चाहिए। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार पटेल को उसी समय गांधी जी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कहा था कि राज्यों की समस्याएं विकट हैं और केवल आप ही इनका हल निकाल सकते हैं तभी सरदार बल्लभ भाई पटेल ने लगभग 565 रियासतों का भारत में विलय कराया था और देश की को एकता के सूत्र में पिरोने के असंभव कार्य को पूरा कर दिखाया था।
इन्हीं सब कारणों से सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त ने भी अपने विचार व्यक्त किए मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में उपस्थित डिप्टी कलेक्टर सौरव यादव सहित डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव सहित कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
जलसंस्थान में भी सरकार पटेल को किया याद
रविवार को भारत वर्षा को एकता के सूत्र में पिराने वाले अखण्ड भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लौह पुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जलसंस्थान बांदा में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत जलसंस्थान के अधिशाषी अभियंता गंगासागर सोनकर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान अधिशाषी अभियंता ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश को आजाद कराने और देसी रियासतों का विलय कर अखण्ड भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके दृढ़ निश्चय और फैसलों की वजह से ही उन्हें लौहपुरूष की उपाधि से नवाजा गया था। इस मौके पर अवर अभियंता पवन कुमार, ओमप्रकाश बाबू, लिपिक नीलम, आमिर अली, लल्लू खां, भरत, लवलेश, इदिया, रामकिशोर, झण्डू आदि लोग मौजूद रहे।
आईजी ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ
रविवार को पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के. सत्यनारायाणा द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्र एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर आईजी द्वारा एकता दिवस पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर सलामी दी एवम् सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की सपथ दिलाई गई।
अपना दल एस ने सरकार पटेल को किया याद
रविवार को अपना दल एस पार्टी बबेरु के तत्वावधान मे विधानसभा के पल्हरी गांव में अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती मनाई गयी। मुख्य अथिति के रूप में पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुभाष पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार पटेल विधानसभा अध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथि सुभाष पटेल जी ने सरदार पटेल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों पर चलने के लिए आग्रह किया।
कार्यक्रम में पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष राजाभैया यादव , विधानसभा उपाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल, जोन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, चंद्रपाल राजपूत विधानसभा सचिव, रामानुज पटेल विधानसभा सचिव, संचालनकर्ता कमलेश पटेल, महेश्वरी पटेल, सीताराम भारतीय, भइयालाल पटेल, जेपी पटेल, मुन्ना वर्मा, यगदत्त पंडित, छोटा साहू, भानुप्रताप, पटेल , सुमित, ज्ञानबाबू पटेल आदि तमाम पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
पत्रकारों ने भी सरदार पटेल को किया याद
प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक प्रेस क्लब बांदा में की गई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केएस दुबे ने की है। बैठक की शुरुआत से पहले राष्ट्र के गौरव सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार की प्रतिमा में माल्यार्पण कर सभी पत्रकारों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा बताए गए मार्ग एकता अखंडता पर चलने का संकल्प लिया गया। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया।
जिसमें जिलाध्यक्ष नंदकिशोर नंदू शिवहरे द्वारा वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता को बनाया गया, संदीप कुमार, सरोज त्रिपाठी, रूपा गोयल, इलियास खान को जिला सचिव एवं राम जी भाई को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि यह संगठन पत्रकारों के हित के लिए काम करता रहेगा। किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप त्रिपाठी राजा, अजय यादव कुलदीप त्रिपाठी सुधीर त्रिवेदी अनिल सक्सेना सहित आदि पत्रकार मौजूद रहे।
आयुक्त कार्यालय में भी मनाई सरदार पटेल की जयंती
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को आज जनपद बांदा में हर्षाल्लास से मनाया गया। प्रात 08 बजे जनपद के प्राथमिक वि़द्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। आयुक्त चि़त्रकूटधाम मण्डल बांदा दिनेश कुमार सिंह ने आयुक्त कार्यालय में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। आयुक्त ने आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए शपथ दिलायी। आयुक्त सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता व सूझ-बूझ से रियासतों का विलय कर अखण्ड भारत बनाने का कार्य किया था।
हम लोंगो का कर्तव्य है कि हम राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुदृढ़ बनाने का कार्य करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए खतरा हो। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि असमाजिक तत्वों पर हम लोंग निगाह रखें तथा असमाजिक गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री विनोद कुमार गौड, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, ओ0एस0डी0 आयुक्त कार्यालय संदीप सिंह तथा आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.