सूरज सिंह, विशेष संवाददाता
बाराबंकी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बहुजन समाज के प्रति किए गए कार्यों से प्रेरित होकर रोहित कुमार चौधरी भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सदस्यता भीम आर्मी जिला प्रभारी एडवोकेट हरिनंदन सिंह गौतम की उपस्थिति में ग्रहण की और उन्होंने कहा कि समाज की इस लड़ाई में हम सदैव भीम आर्मी के साथ रहेंगे और भगवान बुद्ध, कबीर दास, ज्योतिबा राव फुले, छत्रपति शाहू जी महाराज, ललई सिंह यादव, मान्यवर कांशीराम जी और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिवार के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सदैव हम समाज के प्रति और संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे।
उन्हें दरियाबाद विधानसभा प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। जिसमें उन्हें जिलाध्यक्ष भीम आर्मी एडवोकेट शिवबरन सिंह, मंडल महासचिव एडवोकेट आनंद प्रकाश गौतम और बंकी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, दरियाबाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन कुमार और बहुत से साथियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.