डा. विभुकान्त कुशवाहा बने विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री

डा. विभुकान्त कुशवाहा बने विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री

  • विहिम के प्रदेश अध्यक्ष ने किया मनोनयन

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। गोरक्षा पीठाधीश्वर योगी आदित्य नाथ महाराज की अनुशंशा पर, विश्व हिन्दू महासंघ चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सुशील कुमार सिन्हा ने डा विभुकान्त कुशवाहा को हिन्दू महासंघ के चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। डा विभू के बांदा में प्रथम आगमन पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में आज गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। डाक्टर विभू ने इस अवसर पर कहा कि वह जल्द ही पूरे पूरे प्रदेश में संगठन में शक्ति देने के लिए प्रदेश के संपूर्ण जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे, जिससे चिकित्सकों की एक टीम  हमेशा जरूरतमंदों के चिकित्सा सेवा और भी अन्य सेवा करने के लिए तैयार रहेगी। 

महाराज जी ने इस इस चिकित्सा प्रकोष्ठ में सभी प्रकार की पेशियों के चिकित्सकों को रखने के लिए निर्देश दिया हैस आकर की दुकान कुशवाहा वर्तमान में हंसी चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य के रूप में भी निर्वाचित हुए  है। विश्व आयुर्वेद परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। वर्तमान में वे राजकीय आयुर्वेदिक कालेज अतर्रा बांदा में  असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उनके इस मनोनयन पर चित्रकूट मंडल में  खुशी की लहर छाई हुई है  स पूर्व में भी डॉ विभु कांत कुशवाहा निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर जनमानस की सेवा करते रहे हैं। 

इसी के साथ डाक्टर राजकुमार अग्रवाल झांसी व डाक्टर एस के राय को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।चिकित्सा प्रकोष्ठ के मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों ने एक माह के अन्दर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में पूज्य योगी आदित्य नाथ महाराज के प्रति समर्पण व निष्ठा रखने वाले चिकित्सकों की एक सशक्त टीम बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके में उपस्थित जिला संयोजक अवधेश शास्त्री, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी, जिला मंत्री राहुल राजपूत, जिला मंत्री आलोक प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष महावीर राजपूत, मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, राजकुमार, राज, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, डाक्टर शैलेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ